अमेरिका के अस्पताल में 11 मेडिकल स्टाफ एक साथ हुईं प्रेगनेंट, 2 की डिलीवरी एक ही दिन

वाशिंगटन, 11 मई। कभी-कभी ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं जब कोई एक महिला एक बार में चार या उससे अधिक बच्चों को जन्म देती है लेकिन ऐसा विरले ही होता है जब एक साथ काम करने वाली 10 से ज्यादा महिलाएं एक साथ गर्भवती हो जाएं। अमेरिका के एक अस्पताल में ऐसी हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस अस्पताल में काम करने वाली 11 मेडिकल स्टाफ एक साथ गर्भवती हो गई हैं।

11 मेडिकल स्टॉफ एक साथ गर्भवती

11 मेडिकल स्टॉफ एक साथ गर्भवती

मामला अमेरिका के मिसौरी में एक अस्पताल में काम करने वाली 11 मेडिकल स्टॉफ एक साथ गर्भवती हो गईं। इनमें से एक डॉक्टर हैं जबकि 10 नर्सें हैं। खास बात ये है कि दो तो एक ही दिन प्रसव करेंगी। ये सभी मिसौरी के लिबर्टी स्थित अस्पताल में काम करती हैं। उस पर भी संयोग देखिए इनमें से अधिकांश प्रसव विभाग में काम करती हैं।

इसी साल सभी महिलाएं देंगी जन्म

इसी साल सभी महिलाएं देंगी जन्म

स्थानीय मीडिया समूहों ने बर्थिंग सेंटर के निदेशक निकी कोलिंग के हवाले से लिखा है कि 'वे हमेशा समूहों में काम करती हैं, लेकिन हमारे पास एक ही समय में 10 नहीं थे। यह मजेदार रहा है।'

सभी महिलाएं इस साल बच्चों को जन्म देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सबसे पहला प्रसव अगले कुछ सप्ताह में हो सकता है। लेबर और डिलीवरी नर्स केटी बेस्टजेन 20 जुलाई को मां बनने वाली हैं जबकि 27 साल की थेरेसी नवंबर के अंत में बच्चे को जन्म देंगी।

दो की एक ही दिन होनी है डिलीवरी

दो की एक ही दिन होनी है डिलीवरी

दो नर्स एटचेसन और एलिसन हैरेल एक ही दिन 27 मई को बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अस्पताल में एक ही डिपार्टमेंट में इतने मेडिकल स्टॉफ गर्भवती हो गई हैं तो सब आपस में मजाक भी करने लगी हैं। एक नर्स ने तो कहा कि जो गर्भवती नहीं हैं उनके पास अच्छा मौका है कि वे डे केयर सुविधा खोल लें।

पहले भी हुआ है ऐसा

पहले भी हुआ है ऐसा

हालांकि ये पहली बार नहीं है कि नर्सिंग स्टाफ के कई सदस्य एक साथ गर्भवती हो गई हों। 2019 में मेन मेडिकल सेंटर में लेबर और डिलीवरी यूनिट में काम करने वाली 9 नर्सें साथ एक ही समय में गर्भवती हुई थीं। उस दौरान सभी नर्सों ने एक दूसरे की डिलीवरी के लिए वहीं रहने की योजना बनाई थी।

ऐसा ही मामला 2018 में सामने आया था जब एंडरसन अस्पताल में प्रसूति विभाग में काम करने वाली 8 महिलाएं एक ही समय में गर्भवती हुई थीं। इसमें से 7 नर्सों ने बच्चों को जन्म देने के बाद एक बार फिर से मिलकर बच्चों के साथ पोज दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+