Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कार के नीचे छिपा बैठा था 10 फीट लंबा एलीगेटर, जैसे ही ड्राइवर की पड़ी नजर तो हुआ कुछ ऐसा...Video में देखें

नई दिल्ली। सोचिए आप घर से किसी काम के लिए निकलते हैं और जैसे ही अपनी कार में बैठने वाले होते हैं, अचानक से आपकी निगाह कार नीचे बैठे 10 फीट के मगरमच्छ पर जाती है। यह नजारा आपकी हालत पतली करने के लिए काफी है। दरअसल ऐसी ही एक घटना अमेरिका के राज्य फ्लोरिडा में देखने को मिली है। इस घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला फ्लोरिडा के टंपा शहर का है

मामला फ्लोरिडा के टंपा शहर का है

रिपोर्ट के मुताबिक, मामला फ्लोरिडा के टंपा शहर का है। जहां एक 10 फुट लंबे मगरमच्छ को पार्किंग में खड़ी कार के नीचे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। वीडियो के अनुसार, यह मगरमच्छ फ्लोरिडा में एक कॉम्प्लेक्स में एक कार के नीचे पाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एलीगेटर को देखा तो उन्होंने मामले की सूचना हिल्सबोरो काउंटी शेरिफ़ के कार्यालय को दी। जहां से एक टीम इस मगरमच्छ को रेस्क्यू करने पहुंची।

Recommended Video

    कार के नीचे छिपा बैठा था 10 फीट लंबा एलीगेटर, जैसे ही ड्राइवर की पड़ी नजर तो हुआ कुछ ऐसा
    बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया एलीगेटर

    बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया एलीगेटर

    वहीं हिल्सबोरो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने अपने फेसबुक पेज पर एक मगरमच्छ का वीडियो अपलोड किया जा रहा है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "आपने हाल ही में कुछ वायरल टिकटॉक्स में इस गैटर को देखा होगा, लेकिन यह डिप्टी व्हीटन के बॉडी कैम से इस एंगल से बेहतर नहीं होगा! वीडियो में, कई अधिकारियों को एलीगेटर को उठाते हुए और धीरे से ट्रक के पीछे हिस्से में रखते हुए दिख रहे हैं। मगरमच्छ का मुंह उस समय टेप से बंद था।

    कार के नीचे मॉन्स्टर!

    कार के नीचे मॉन्स्टर!

    शेरिफ के कार्यालय ने बताया किया कि इस भीमकाय मगरमच्छ की लंबाई 10 फीट 2 इंच है। इसकी लम्बाई ने सब लोगों को हैरान कर दिया है। टीम का मनना है कि कॉम्प्लेक्स के पास एक तालाब से ये मगरमच्छ आया होगा। वहीं मगरमच्छ को बाहर निकालते समय किसी को कोई चोट नहीं लगी। लेकिन इस भारी वजन के मगरमच्छ को उठाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    वायरल हुआ वीडियो

    वायरल हुआ वीडियो

    अधिकारी जब इस विशालकाय जीव को ले जा रहे थे तो कॉम्पलेक्स के लोग घरों से बाहर निकलकर इस मगरमच्छ को देखने आए और उसका वीडियो बनाया। वीडियो को इंटरनेट पर शेयर किए जाने के बाद ये 22 सेकंड की क्लिप वायरल हो गई । बता दें, इस वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 64 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

    देखें मगरमच्छ का वायरल वीडियो

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+