ऑटो चलाकर जा रही थी घर, रास्ते में मिला पति और पिला दिया एसिड
बिलासपुर, 07 मई। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शराबी का अपनी पत्नी से विवाद इस कदर बढ़ गया कि उसने जान से मारने के लिए कास्टिक सोडा यानि एसिड पिला दिया। बताया जा रहा है आरोपी शराब पीने का आदि है और उसने पत्नी के पैसे ना ना देने के बाद वारदात को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है,वहीं महिला का इलाज जारी है।
बिलासपुर के ग्राम चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 28 वर्ष की युवती आशिकी ध्रुव ऑटो चलाकर अपना गुजारा करती है। करीब 8 साल पहले उसकी शादी देवरीडीह निवासी विष्णु ध्रुव से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी है। मिली जानकारी के मुताबिक आशिकी का शराबी है,वह कोई पति काम नहीं करता है ,इतना ह नहीं पैसो के लिए वह हरदिन पत्नी से मारपीट करता था। पति की प्रताणना से परेशान होकर युवती ने अलग रहने का फैसला लिया ,इस प्रकार वह बीते दो साल से अलग रह रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल की रात को युवती ऑटो में सवारी को छोड़कर रात आठ बजे अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसका पति जबरदस्ती ऑटो में बैठ गया और पत्नी से रुपयों की मांग करने लगा. युवती ने जब पैसे देने से मना क्या तो उसने बोतल में रखा कास्टिक सोडा उसको पिला दिया।
एसिड गले में उतरने के बाद युवती तड़पने लगी ,यह देखकर आरोपी विष्णु उसे ऑटो में लेकर घर में छोड़कर भाग गया। युवती को उसकी मां और परिजन ने अस्पताल ले जाकर उसका इलाज करवाया, जहां एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसने शुक्रवार को थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान महिला ने सरकंडा थाना क्षेत्र पुलिस को जानकारी दी कि उसका पति अक्सर मारपीट करके उसे परेशान करता था। जिस वजह से दो साल से वह अलग रहती है। पति ने उसके दो बच्चों को भी अपने पास रख लिया है और उनसे पास जाने भी नहीं देता है । आरोपी आये दिन उससे पैसो की डिमांड करता है , शराब पीकर खर्च कर देता है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: युवक ने पढ़ी दुकानों के सामने नमाज, बोला- आप लोग मजार पर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं
यह भी पढ़ें बॉयफ्रेंड के लिए लड़की ने छोड़ा घर, मिली मौत !











Click it and Unblock the Notifications