अश्लील वीडियो कॉलिंग के जरिये लड़कों को ब्लैकमेल करता था गैंग, पुलिस ने पकड़ा

बिलासपुर। आज के दौर में सोशल मीडिया पर चैटिंग को लेकर फर्जीवाड़े का धंधा जोर-शोर से चल रहा है। लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठने के लिए कई गैंग सक्रिय हैं। ऐसा ही एक गैंग बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दोनों शातिर बदमाश युवतियों की फर्जी आईडी से सोशल मीडिया पर मर्दों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे फिर उनसे लुभावनी बात कर उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे। फिर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

police caught gang who blackmail people for video calling

पुलिस ने दो दिन पूर्व राजस्थान के भरतपुर से दो शातिर बदमाश जाकिर व रुखमीन को ठगी के आरोप में पकड़ा था। आरोपित OLX पर सामान बेचने का झांसा देकर ठगी करते थे। पूछताछ में पता चला है कि OLX पर धंधा सही नहीं चला तो आरोपितों ने पैसा कमाने का नया तरीका निकाला।

आरोपित डेटिंग एप, फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से लड़िकयों की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाते थे फिर लड़कों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। इसके बाद लड़कों को अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए उकसाते थे। जब व्यक्ति कॉल करता तो स्क्रीन रिकॉर्डर से कॉल रिकार्ड कर लेते और ब्लैकमेल करते। पैसे नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते।

बता दें कि तीन दिन पूर्व पुलिस ने OLX पर सामान बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। साइबर सेल की मदद से सिटी कोतवाली और सरकंडा थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर राजस्थान के भरतपुर से दो बदमाशों को धर दबोचा था। हालांकि एक आरोपित बचकर भागने में सफल रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+