महिला टीचर ने प्रेम जाल में फंसा कर किया यौन शोषण, छात्र ने की खुदकुशी और छोड़ गया नोट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां केमेस्ट्री की टीचर अपने ही छात्र का यौन शोषण कर रही थी। छात्र को अश्लील चैट भी भेजती थी और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाती थी। इस दौरान छात्र शिक्षिका से एकतरफा मोहब्बत करने लगा। लेकिन जब नाबालिग छात्र को सच्चाई पता चली तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र के पास से बरामद सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा कि जब जरूरत पड़ती तो टीचर उसका फायदा उठाती थी। जब चाहे नंबर ब्लॉक कर देती। इस नोट के आधार पर पुलिस ने महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

minor boy did suicide after betrayed from teacher

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकंडा इलाके के निजी स्कूल में एक केमेस्ट्री की टीचर थी। खुदकुशी करने वाला छात्र भी इसी स्कूल में पढ़ता था। आरोप है कि महिला टीचर ने छात्र को प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिरक संबंध बनाने लगी। इसी दौरान अध्यापिका का अफेयर स्कूल के किसी दूसरे टीचर से शुरू हो गया। जब इस बात की जानकारी छात्र को मिली तो वह परेशान हो गया।

बताया जा रहा है कि छात्र ने कई बार आरोपित अध्यापिका से संपर्क करने की कोशिश की थी। लेकिन उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। इस बात का जिक्र छात्र ने अपने सुसाइड नोट में भी किया है। इससे परेशान छात्र ने चार दिन पहले खुदकुशी कर ली। नोट लिखने के बाद उसने सुसाइड का वीडियो भी बनाया, जिसे शेड्यूल कर अपने दोस्तों को भेजा।

फिलहाल पुलिस ने वीडियो को जब्त कर लिया है। छात्र को टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ थी। उसने सुसाइड नोट को कोड भाषा में लिखा था। इसे डिकोड करने में पुलिस को दो दिन से ज्यादा लग गए। टीचर पर नजर रखने के लिए छात्र ने उसके मोबाइल, वॉट्सऐप और सोशल मीडिया एकाउंट हैक कर लिए थे।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+