बिलासपुरः लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर एक महीने तक ले कर रहा गायब, किया यौन शोषण

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में युवक ने पहले किशोरी को प्रेमडाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपित पहले लड़की को भगाकर अपने गांव ले गया। इस दौरान एक महीने तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। तभी वह बुधवार को किशोरी को लेकर घूमने के लिए शहर में निकला, जिसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। किशोरी ने जब अपना बयान दर्ज कराया तो उसने पुलिस को बताया कि युवक ने उसके साथ रेप भी किया था।

Man did misdeed with minor girl

मामले को लेकर कोनी थाना प्रभारी सुनील कुर्रे ने बताया कि मूलतः मुंगेली जिले का निवासी 23 वर्षीय प्रेमकुमार सतनामी कोनी क्षेत्र में निजी संस्थान में काम करता था। इस दौरान उसकी पहचान कोनी क्षेत्र की रहने वाले 17 वर्षीय किशोरी से हुई। उसने किशोरी से पहले दोस्ती की और फिर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। प्रेमकुमार ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने लगा। करीब एक महीने पहले सितंबर में प्रेमकुमार लड़की को अपने साथ भगा ले गया। इस दौरान वह लड़की का यौन शोषण भी करता रहा। किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी।

पुलिस अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कर किशोरी व आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस उसके संभावित ठिकानों में दबिश भी दी। लेकिन, आरोपी नहीं मिला। बुधवार को पुलिस को खबर मिली कि किशोरी को लेकर आरोपी युवक प्रेमकुमार मुंगेली से बिलासपुर तरफ आ रहा है। इस पर पुलिस ने सकरी क्षेत्र के भरनी के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

वहीं किशोरी भी उसके साथ मिल गई। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक बीते एक माह से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+