कोरोना का बढ़ता प्रकोप ,छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट 31 जनवरी तक बंद
बिलासपुर,09 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए 11 से 31 जनवरी तक बिलासपुर हाईकोर्ट को बंद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई जारी रखी जाएगी। हाईकोर्ट में भीड़ ना हो,इसलिए परिसर मे वकीलों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। केवल जरुरी मामलो के आधार पर ही सीमित संख्या में वकील हाईकोर्ट परिसर में दाखिला पा सकेंगे। हाईकोर्ट ने निचली अदालतों मे भी सुनवाई के लिए भी यही गाइडलाइन जारी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर हाईकोर्ट मे चीफ जस्टिस की ओर से की जाने वाली सुनवाई के लिए अलग-अलग बेंच तय की जायेंगी। हालांकि,अभी इस मार्फत रोस्टर तय नहीं किया गया है। हाईकोर्ट परिसर में काउंटर के जरिये से नई याचिकाएं और अपील दायर की जा सकेंगी। इसके अलावा किसी विशेष बेंच के सामने सूचीबद्ध होने वाले मामलों की संख्या संबंधित बेंच की तरफ से ही तय होगी। मामले की फौरी सूची के लिए उल्लेख पर्ची न्यायिक रजिस्ट्रार के सामने प्रस्तुत की जाएगी।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में कोरोना ने बढ़ाई बेचैनी,स्वच्छता रैली के बाद इनवेस्टर्स मीट भी रद्द
याचिका लगाने ही कर सकेंगे वकील कोर्ट परिसर में प्रवेश
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भीड़ से बचने के लिए वकीलों से खास अपील की है कि वकील कोर्ट परिसर मे केवल तभी ही प्रवेश करें, जब उन्हें याचिकाएं लगानी हो या फिर उनका कोई केस किसी कोर्ट में लिस्टेड हो। इतना ही नहीं अगर कोर्ट परिसर में प्रवेश दिया गया तो हर व्यक्ति के साथ ही वकीलों को भी मास्क पहनना अनियार्य होगा ।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने आदेश में साफ किया है कि इस दौरान हाईकोर्ट के काम में लगे किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को बिना अनुमति के हेड ऑफिस छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कोर्ट ऑफिसर को व्यक्तिगत रूप से और CCTV कैमरे के जरिये से भी परिसर में सेनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क की मॉनिटरिंग कर व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़े Exclusive Interview: 10 गुना बड़े आन्दोलन की तैयारी मे हैं किसान: शिवकुमार कक्काजी
लगातार बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ,रायपुर में एक ही दिन में मिले 1024 मरीज
Recommended Video
छत्तीसगढ़ में दिनों दिन कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 3455 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमितों में सर्वाधिक 1024 मरीज रायपुर में मिलें हैं,जबकि दूसरे नंबर पर दुर्ग है जहां 463 मरीज पाए गए हैं।कोरबा 319 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में 69 मरीज स्वस्थ हुए ,वहीं दूसरी तरफ 4 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 13066 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।छत्तीसगढ़ में शनिवार को 3455 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमितों प्रदेश में पॉजिटिव दर 7.43 फीसदी हो गई है। वही रायपुर में संक्रमण दर 15 प्रतिशत हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications