छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेल व्यापारी वाधवानी के ठिकानों पर GST टीम का छापा
GST team raids on the premises of oil trader Wadhwani in Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर, 28 मई। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के दो बड़े व्यापारियों के ठिकानों में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जीएसटी को शहर के तेल कारोबारी देवीदास वाधवानी के विरुद्ध नकली तेल का फर्जी बिल समेत टैक्स चोरी करने के कई मामलों की शिकायत मिली थी। इसके अलावा सेंट्रल जीएसटी ने भारत होजियरी के संचालक कपड़ा कारोबारी के ठिकानो पर भी टैक्स चोरी के मामले में छापेमारी की है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा विकास का मिला फायदा, मिर्च लगाकर किसान ने 6 माह में ही कमाये 4 लाख रुपये
बताया जा रहा है कि मोहम्मद तारिक नाम के शिकायतकर्ता ने फर्म संचालक देवीदास वाधवानी के विरूद्ध केंद्र सरकार से 250 पेज की शिकायत की थी, जिसके आधार पर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है।












Click it and Unblock the Notifications