Bilaspur-Indore-Bilaspur Air Service का शुभारंभ, विमान सेवा शुरू होने पर सीएम भूपेश, सिंधिया ने कही यह बातें

छत्तीसगढ़ के नागरिकों सोमवार को एक बड़ी सौगात मिली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इंदौर के लिए एक नई उड़ान सेवा की सोमवार से शुरुआत हो गई है।

बिलासपुर, 03 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के नागरिकों सोमवार को एक बड़ी सौगात मिली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इंदौर के लिए एक नई उड़ान सेवा की सोमवार से शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित सीएम हाउस से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर अलायंस एयरलाइन की फ्लाइट को रवाना किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए।

Recommended Video

    Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel: CBI, ED से क्यों नहीं है डरने की जरूरत | वनइंडिया हिंदी |*News
    बिलासपुर- इंदौर विमान सेवा का शुभारंभ

    बिलासपुर- इंदौर विमान सेवा का शुभारंभ

    इस यादगार पल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर- इंदौर विमान सेवा के उद्घाटन अवसर पर बिलासपुर और इंदौर नगरवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विमान सेवाओं के विस्तार के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।

    मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलोर के लिये भी शुरू हो विमान सेवा

    मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलोर के लिये भी शुरू हो विमान सेवा

    सीएम बघेल ने कहा कि बिलासपुर से बाकी बड़े शहरों जैसे मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलोर के लिये भी विमान सेवा प्रारम्भ की जाय। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा प्रारम्भ करने और यहां अंतर्राष्ट्रीय कार्गो हब की स्थापना के लिये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह करते हुए कहा कि रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है। बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विमान सेवाओं के विस्तार के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।

    01 मार्च 2021 को हुई थी विमान सेवा की शुरुआत

    01 मार्च 2021 को हुई थी विमान सेवा की शुरुआत

    सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट का 3-C VFR श्रेणी में उन्नयन किया गया है। अलायंस एयर कम्पनी द्वारा दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर- प्रयागराज वायुमार्ग पर 01 मार्च 2021 को प्रथम नियमित घरेलू विमान सेवा प्रारम्भ की गयी तथा 05 जून 2022 से बिलासपुर से भोपाल के लिये भी नियमित विमान सेवा प्रारम्भ किया गया है। जो वर्तमान में बंद हो गई है।

    छत्तीसगढ़ सरकार ने किये 25. 10 करोड़ खर्च

    छत्तीसगढ़ सरकार ने किये 25. 10 करोड़ खर्च

    बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास एवं इसे क्रियाशील बनाने हेतु अब तक 25. 10 करोड़ व्यय किया गया है। एयरपोर्ट से बढ़ते हुए विमान सेवा और यात्रियों की संख्या को देखते हुए वर्तमान टर्मिनल भवन की क्षमता के विस्तार हेतु 1 करोड़ 90 लाख के कार्य की स्वीकृति दी जा रही है।एयरपोर्ट को 3-C IFR मानक अनुसार तैयार करने एवं यहाँ नाईट लैण्डिंग की सुविधा के विकास के लिये 22 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है।

    एयरपोर्ट से विमानों के सुगम संचालन हेतु पीबीएन नेविगेशन प्रणाली की स्थापना के लिये भारतीय विमानपत्तन को राज्य शासन द्वारा राशि का भुगतान कर दिया गया है।राज्य सरकार द्वारा अम्बिकापुर एयरपोर्ट को 3-C VFR श्रेणी अनुसार विकसित करने के लिये रनवे विकास व विस्तार, सिटी साईड के विकास कार्यों हेतु 48.00 करोड़ के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गयी है। एयरपोर्ट विकास कार्य तीव्र गति से जारी है 31 दिसम्बर 2022 तक एयरपोर्ट को विकसित कर इसके लायसेंसिंग हेतु आवेदन करने का लक्ष्य है।

    सिंधिया ने कहा, करेंगे हर संभव मदद

    सिंधिया ने कहा, करेंगे हर संभव मदद

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में विमानन सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है। उन्होंने इस नई विमान सेवा के प्रारंभ होने पर बिलासपुर और इंदौर नगर वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उचित है, एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी।

    मुख्यमंत्री बघेल ने इस संबंध में कहा कि राज्य सरकार द्वारा चकरभाटा एयरपोर्ट से लगी हुई 1000 एकड़ भूमि सेना को दी गई थी, लेकिन इसका उपयोग नहीं किए जाने के कारण इस भूमि को वापस लेने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है, भूमि वापस होने पर चकरभाटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी। श्री सिंधिया ने कहा कि बिलासपुर और इंदौर दोनों ही शहरों का आर्थिक और धार्मिक रूप से काफी महत्व है, इन दोनों शहरों के एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने पर दोनों शहरों के लोगों को एक अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित हर राज्य में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए केंद्र सरकार तत्पर है।

    कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण साव

    कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण साव

    कार्यक्रम में संसदीय सचिव डॉ. रश्मि सिंह, सांसद बिलासपुर अरूण साव, सांसद इंदौर शंकर लालवानी, विधायक धरमलाल कौशिक, शैलेष पाण्डेय, डॉ. रेणु जोगी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी एवं रजनीश सिंह समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट का प्रदेश सरकार की ओर से 41 करोड़ की लागत से विकास कराया गया है। इसके चलते ये 3सीपीएफआर श्रेणी में शामिल हुआ और इसे डीजीसीए से लाइसेंस मिला। इसके बाद बिलासपुर एयरपोर्ट से एक मार्च 2021 से पहली नियमित घरेलू उड़ान की शुरुआत हुई। इसका संचालन दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज के लिए किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें Success Story: नासा में रिसर्च करेगी रितिका, पिता हैं साइकिल मैकेनिक, 43 किलोमीटर पैडल मारकर जाती है स्कूल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+