ICU में युवती से गैंगरेप, वेंटिलेटर पर पहुंची लड़की ने कागज पर लिखकर बताई वार्ड बॉय की दरिंदगी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती 18 वर्षीय छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने सिविल लाइन थाने में दोषियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने इसका संज्ञान लिया है। टीएस सिंह देव ने इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच टीम गठित की है।

दो वार्ड बॉय ने किया गैंगरेप

दो वार्ड बॉय ने किया गैंगरेप


जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के नेहरू चौक पर एक निजी हॉस्पिटल है। बीते 18 मई को इस अस्पताल में 18 वर्षीय छात्रा को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। छात्रा को किसी दवा का इंफेक्शन हो गया था, जिससे उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। तब से युवती इसी अस्पताल में भर्ती थी। इस बीच 21-22 मई की रात को अस्पताल के दो वार्ड बॉय ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस घटना के बाद युवती सदमे आ गई। वह वेंटिलेटर पर है, इसके चलते खुलकर कुछ बोल नहीं पा रही है।

पीड़िता ने कागज पर लिखकर बताई वार्ड बॉय की दरिंदगी

पीड़िता ने कागज पर लिखकर बताई वार्ड बॉय की दरिंदगी

परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है, अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती उनकी 18 वर्षीय बेटी ने बीते शनिवार की दोपहर उन्हें कुछ बताना चाहा, लेकिन मुंह पर आक्सीजन मास्क लगे होने और कमजोरी की वहज से वह कुछ बोल नहीं पाई। परिजनों के मुताबिक, लड़की ने इशारा कर पेन और कागज मांगा। इस पेन और कागज पर लड़की ने हॉस्पिटल के दो वार्ड बॉय द्वारा रात के वक्त उसके साथ गैंगरेप करने की बात लिखी।

स्वास्थ्य मंत्री ने उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित की

स्वास्थ्य मंत्री ने उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित की

बेटी के साथ हुई इस हरकत से पिता हैरान रह गए। उन्होंने इस घटना की जानकारी डॉक्टर को दी, लेकिन डॉक्टर ने मामले को उलझाने की कोशिश की और दावा किया कि ऐसा हो ही नहीं सकता। आरोप है कि इसके बाद से लगातार युवती को बेहोशी की दवा दी जा रही है, ताकि इस गंभीर मामले को दबाया जा सके। पीड़िता के पिता ने बिलासपुर सिविल लाइंस थाना पहुंचकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने पहले मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब मामला मीडिया में आया तो पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया और अस्पताल पहुंचकर छानबीन की। अब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मामले में संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित किया है और पीड़िता को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+