रंग लगवाने से मना करने पर दो अनजान युवकों की हत्या, पेट में चाकू घोंपकर बाहर निकालीं आंतें

बीकानेर, 19 मार्च। राजस्थान के बीकानेर में आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व होली पर खौफनाक मामला सामने आया है। यहां पर रंग लगवाने से इनकार करने पर दो युवकों की हत्या कर दी। खास बात यह है कि दोनों युवकों से आरोपियों की दुश्मनी तो दूर कोई जान पहचान तक नहीं। घटना बीकानेर के बीछवाल पुलिस थाना इलाके के शोभासर की है। इस घटना के बाद कस्बे में होली समारोह भी स्थि​गत कर दिया गया।

bikaner

मीडिया से बातचीत में बीछवाल एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि बजरंग धोरा के पास रहने वाले लोहार परिवार के श्यामलाल लोहार (23) और गिरधारी लोहार (30) शोभासर में अपने मित्रों के साथ होली खेलने के लिए जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे रास्ते में कुछ लोगों ने उन पर रंग डाला तो उन्हें मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में अनबन हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि शोभासर चौराहे पर कुछ युवकों ने मिलकर इनके पेट में चाकू घोंप दिया। दोनों के पेट में चाकू इतना अंदर गया कि आंतें बाहर निकल गई। अत्यधिक खून बहने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई। इन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार सुबह दोनों युवकों का पोस्टमार्टम किया गया। इससे पहले मोर्चरी के आगे काफी संख्या में लोहार जाति के लोग एकत्र हो गए। गिरफ्तारी मांग करते हुए विरोध भी दर्ज कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+