पुलिस को देख चोर ने निगल ली सोने की चेन, एक्स-रे करवाने पर पकड़ा गया
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में गंगाशहर पुलिस ने चेन स्नेचिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी युवक गंगाशहर में एक महिला के गले से साेने की चेन ताेड़कर फरार हाे गए।

पुलिस उन्हें नामजद कर एक युवक के ठिकाने पर पहुंची ताे उसने पकड़े जाने के डर से चेन निगल ली। अब पुलिस युवक के पेट से चेन निकलवाने के लिए चिकित्सकों की मदद ले रही है। जानकारी के अनुसार गंगाशहर में नई लाइन निवासी महिला जयश्री डागा मंगलवार दोपहर को मुख्य बाजार में खरीदारी के बाद अपने घर जा रही थी। जैसे ही सूनी गली की तरफ मुड़ी ताे पीछे से बाइक पर सवार हाेकर आए दाे नकाबपाेश युवकाें ने उसके गले से साेने की चेन ताेड़ ली और फरार हाे गए।
सूचना मिलने पर गंगाशहर पुलिस माैके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमराें की मदद से चेन ताेड़ने वाले युवक चाैपड़ा बारी निवासी राकेश साेनी और मेहनसर निवासी विक्रम भार्गव की पहचान की। इसके बाद पुलिस राकेश के घर पहुंची ताे उसने पकड़े जाने के डर से चेन निगल ली। इस पर पुलिस उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर आई यहां पर एक्स-रे करवाने पर उसके पेट में चेन हाेने की पुष्टि हाे गई।
गंगाशहर थानाधिकारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दाेनाें युवकाें काे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के दाैरान काम में ली गई बाइक भी बरामद कर ली है। उसका मेडिकल चेकअप करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications