बीकानेर : मनचले छात्र को छात्रा ने सबके सामने मारा थप्पड़, दोनों के परिजनों ने स्कूल में मचाया हंगामा

बीकानेर। शिक्षा के मन्दिर स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीकानेर के राजकीय प्रा​थमिक विद्यालय मुक्ताप्रसाद के बाद अब पाबूबारी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

छेड़छाड़ से गुस्साई छात्रा ने सिखाया सबक

छेड़छाड़ से गुस्साई छात्रा ने सिखाया सबक

यहां स्कूली छात्र को छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। छात्रा ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद हंगामा हो गया। पाबूबारी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक छात्र ने छात्रा के साथ बदसूलकी की, जिससे गुस्साई छात्रा ने छात्र को थप्पड़ मार दिया। छात्रा द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने से गुस्साएं छात्र ने इसकी शिकायत परिजनों को कर दी। उसके बाद छात्र-छात्रा के परिजन स्कूल आ पहुंचे और दोनों के परिजन स्कूल के अंदर आपस में ही भिड़ गए।

 बीकानेर की कोटगेट पुलिस पहुंची स्कूल

बीकानेर की कोटगेट पुलिस पहुंची स्कूल

हंगामा बढ़ा तो स्कूल प्रशासन ने बीकानेर की कोटगेट पुलिस को सूचना दी। कोटगेट थानाधिकारी मय जाब्ता मौके स्कूल पहुंचे और लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। कोटगेट थानाधिकारी धर्म पूनिया ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूबारी के एक छात्र ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की, जिस पर छात्रा ने छात्र को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों के परिजन स्कूल पहुंच गए, जहां हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों पक्षों को शांत करवाया।

 एक युवक के पास था चाकू

एक युवक के पास था चाकू

वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य ललिता कुमावत का कहना है कि मारपीट को लेकर परिजनों को समझाया। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया है। एक युवक के पास से चाकू बरामद हुआ है। उस छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि छात्र छात्रा दोनों नाबालिग हैं, मगर आरोपी छात्र के खिलाफ शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

 आरोपी शिक्षक को जेल

आरोपी शिक्षक को जेल

गौरतलब है कि इससे पहले मुक्ता प्रसाद स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंटरशिप कर रहे बीएड शिक्षक धर्मेंद्र बिश्नोई ने स्कूल में अध्ययनरत छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी, जिससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा मचा दिया था। परिजनों व छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में भिजवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+