राजस्थान का टीचर सोहन लाल गोयल मरके भी निभाएगा शिक्षक धर्म, सब कर रहे तारीफ
Bikaner News, बीकानेर। राजस्थान के एक शिक्षक ने अनूठी मिसाल पेश की है। ये मरकर भी अपना शिक्षक धर्म निभाएंगे। हम बात कर हैं कि बीकानेर जिले के नापासर निवासी सोहन लाल गोयल की।

शिक्षक सोहन लाल गोयल ने मेडिकल कॉलेज बीकानेर में अपनी देहदान के लिए आवेदन किया है। देहदान की घोषणा के बाद केशव विद्या पीठ स्कूल में नापासर लोगों ने शिक्षक सोहन लाल को सम्मनित किया गया।
देहदान को लेकर सोहन लाल ने बताया कि बचपन से एक ही सपना था कि मैं भविष्य में बच्चों का निर्माण कर सकूं और मेरा शरीर देश के निर्माण में काम आ सकें। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि मरणोपरांत मेरी देह मेडिकल कॉलेज में दान कर दी जाए ताकि भविष्य के डॉक्टरों की पढ़ाई में मेरी देह काम आए।

गोयल ने बताया कि उन्होंने पत्नी व परिवार के सदस्यों को भी उनके मरने के बाद देह को मेडिकल कॉलेज को दान करने के बारे में अवगत करवाया है। शिक्षक सोहन लाल गोयल के फैसले के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। गौरतलब है कि नापासर के रहने वाले सोहन लाल गोयल पूर्व शिक्षक नेता हैं और नापासर की गीतादेवी बागड़ी कन्या विद्यालय में कार्यरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications