देश की प्रथम जैतून रिफाइनरी लूणकरणसर में निकलने लगा तेल, देखें ऑलिव ऑयल प्रोडक्शन का VIDEO
देश की जैतून रिफाइनरी लूणकरणसर में निकलने लगा तेल, वीडियो में देखें कैसे निकलता है ऑलिव ऑयल
बीकानेर। जैतून...। नाम सुनते ही कई लोगों के जेहन में सबसे पहले यही सवाल आता है ये कैसा फल होता है। फिर बात अगर जैतून की खेती (ऑलिव ऑयल) की जाए तो वो भी कल्पनीय है। बता दें कि देश में जैतून की सबसे अधिक खेती राजस्थान में होती है। शायद यही वजह है कि जैतून का तेल निकालने के लिए देश की सबसे पहली रिफाइनरी राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर में लगाई गई है।
Recommended Video

राजस्थान के किसानों में खुशी की लहर
खुशी की बात यह है कि छह साल पहले शुरू हुई जैतून रिफाइनरी में अब तेल निकलना शुरू भी हो गया है। इससे राजस्थान के इससे किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर है। जैतून रिफाइनरी लूणकरणसर में इस सेशन का एक्सट्रेशन कार्य शुरू हो चुका। पूरे राजस्थान के किसान जैतून की फसल लेकर लूणकरणसर पहुंचने भी लगे हैं। शुरुआती दौर में राजस्थान के किसानों ने जैतून की खेती को ज्यादा महत्व नहीं दिया था, परंतु मौजूदा समय में जैतून की खेती किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है।

पूर्व सीएम सिंधिया ने किया था उद्घाटन
बता दें कि राजस्थान के बीकानेर समेत कई जिलों में जैतून की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। पहले किसानों को जैतून का तेल निकलवाने में कई दिक्कतों का सामना करना था। ऐसे में 3 अक्टूबर 2014 को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने लूणकरणसर में देश की पहली जैतून रिफाइनरी का उद्घाटन किया था।

पांच साल बाद लगते हैं फल
जैतून खेती से जुड़े अधिकारियों के अनुसार जैतून के पेड़ लगाने के पांच साल के बाद फल देना शुरू कर देते हैं। इन पांच सालों में इनकी दो से तीन बार कटाई की जाती है, जिससे इनकी ग्रोथ रेट बढ़ती है. जैतून का तैल (ऑलिव ऑयल) खाने और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में काम लिए जाते हैं। इसके साथ ही इनकी टहनियों में भी तेल की मात्रा होती है, जो कटाई के बाद जलाने के काम आती है। वहीं जानकारों का कहना है कि इसकी पत्तियों को सुखाकर चाय भी बनाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होती है।
यहां क्लिक करके जानिए कैसे की जाती है जैतून की खेती और क्या काम आता है जैतून का तेल ?

182 हेक्टेयर में सरकार कर रही जैतून की खेती
बीकानेर के लूणकरणसर जैतून रिफाइनरी के प्रबंधक सीताराम यादव ने बताया कि राजस्थान सरकार ने इजरायल से जैतून की सात किस्में इम्पोर्ट की है, जिनमें से पांच की राजस्थान में बहुत ही शानदार पैदावार हो रही है। राजस्थान सरकार के 182 हेक्टेयर में जैतून के फार्म लगे हुए हैं। इसके अलावा राजस्थान में किसानों द्वारा भी एक हजार हेक्टेयर में जैतून की खेती की जा रही है।

पहले सेना में थे, अब कर रहे जैतून की खेती
झुंझुनूं जिले के पिलानी से जैतून का तेल निकलवाने आए किसान ने बताया कि वे पहले भारतीय सेना में थे। रिटायरमेंट के बाद जैतून की खेती कर रहे हैं। जैतून को लेकर किसानों की बढ़ी रुचि को देखते हुए कहा जा सकता कि वो दिन दूर नही जब राजस्थान इजरायल की बराबरी कर लेगा।
-
Rajasthan Weather: ओले और बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, लहसुन और गेहूं की फसल तबाह -
Jaipur News: जयपुर के सुशीलपुरा में नलों से आ रहे गटर के पानी पर बवाल, सैकड़ों लोग पड़े बीमार -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट












Click it and Unblock the Notifications