राजस्थान के हलवाई ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा लिफाफा, लंबाई-चौड़ाई जानकर चौंक जाएंगे आप
बीकानेर। प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर बीकानेर के एक व्यक्ति ने अनूठी पहल की है। प्लास्टिक थैलियों से पशुओं से होने वाले नुकसान से आहत होकर बीकानेर में करीब 150 फ़ीट लम्बा और 5 फ़ीट चौड़ा लिफाया बनाया गया है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा लिफाफा बताया जा रहा है। इस लिफाफे को बनाने में 35 किलो अखबार के कागज का उपयोग किया गया है। लिफाफा बनाकर लोगो को सन्देश दिया है कि लोग प्लास्टिक की थैली बन्द कर अखबार के लिफाफों का इस्तेमाल करें।

लिफाफा बनाने का 99 प्रतिशत काम पूरा
150 फीट लम्बा और 5 फीट चौड़ा लिफाफा बीकानेर के धर्मेंद्र अग्रवाल ने बनाया है। अग्रवाल ने एक महीने से इस लिफाफे को बनाने में जुटे हैं और 99 प्रतिशत तक बना दिया है। इसे बनाने में 35 किलो पेपर का इस्तेमाल हुआ है। इतने बड़े लिफाफे बनाने के पीछे धर्मेन्द्र अग्रवाल का उद्देश्य है कि प्लास्टिक मुक्त भारत हो।

गाय को प्लास्टिक खाते देख आया आइडिया
दरअसल, धर्मेंद्र पेशे से हलवाई हैं। एक दिन इन्होंने गाय को प्लास्टिक खाते देखा और कई जानवरों की मौत की बात सुनी तो इनसे रहा नहीं गया और कागज के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए धर्मेंद्र ने ऐसा कारनामा कर दिया ताकि प्लास्टिक के इस्तेमाल के रोक का संदेश दे सके।
Recommended Video

पहले बना चुके हैं 121 तरह के पानी पूरी
बीकानेर के अग्रवाल भवन में इन दिनों लोग इस लिफाफे को देखने पहुंच रहे हैं। इससे पहले धर्मेन्द्र 121 तरह के पानी पूरी, दहीबड़े बनाकर अपना नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके हैं। वहीं, 15 किलो और 2 फीट बड़ा फैमिली समोसा भी बनाकर काफ़ी सुर्ख़ियां बटोर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications