दिल्ली फतेह करने के बाद ‘AAP' पहुंची राजस्थान, नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत

बीकानेर। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के बाद अब पार्टी ने देशभर में नए सदस्य जोड़ने और पार्टी की रीति-निति अवगत करवाने के लिए राष्ट्रीय निर्माण अभियान चलाया है। इसी अभियान के तहत आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट बीकानेर पहुंचे। रामपाल जाट का बीकानेर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

bikaner

इस दौरान उन्होंने पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को टोपी पहनकर सदस्यता ग्रहण करवाई और साथ ही पत्रकारों से भी रूबरू हुए और विकास को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पार्टी लोगों को जाति, धर्म में बांटने की कोशिश कर रही है ताकि लोगों को बांटते रहे और उन्हें वोट मिलते रहे, मगर अब लोग समझ गए हैं।

लोग विकास के नाम पर वोट दे रहे हैं। केंद्र में भाजपा सरकार ने देशभर में गैस के दाम बढ़ा दिए। बेरोजगारी बढ़ रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर दी। किसान फसलों को लेकर परेशान हैं, मगर सरकार सुनवाई नहीं कर रही है।

यह जनता के साथ अन्याय है। इसलिए आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी। प्रदेशाध्यक्ष जाट ने कहा कि अब आरोप व प्रत्यारोप से नहीं बल्कि लोग विकास देखकर वोट देते हैं। इसी वजह से दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+