Bikaner: UIT के अकाउंटेंट व कैशियर को 70 हजार की घूस लेते ACB ने पकड़ा, अटका रखा था 19 लाख का बिल
ACB in UIT Bikaner: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बीकानेर यूआईटी में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। यूआईटी के गणेश कलवानी जूनियर एकाउंटेंट और मनीष खत्री कैशियर को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
बता दें कि छह फरवरी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर की इकाई को शिकायत मिली थी कि नगर विकास न्याय (UIT) के अन्तर्गत करवाए गए विकास कार्यों के लगभग 18 लाख 75 हजार रुपए के बिल बाकी चल रहे थे। बिल पास करने के बदले जूनियर अकाउंटेंट व कैशियर 70 हजार रुपए मांग रहे थे।

एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक हरेंद्र महावर के सुपरवीजन में एसीबी बीकानेर के एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा की देखरेख में शिकायत का सत्यापन करवाया गया और सीआई आनंद मिश्रा की टीम ने 9 फरवरी को ट्रेप की कार्रवाई की।
एसीबी के सीआई आनंद मिश्रा के अनुसार घूस के दोनों आरोपियों के पास से एसीबी ने 70 हजार रुपए बरामद किए हैं। दोनों कर्मचारियों के घर और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है।
बता दें कि बीकानेर में स्ट्रीट लाइट का काम करने वाली कंपनी उदय बिल्ट प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर अशोक कुमार ने ACB को शिकायत दी थी। कंपनी का 19 लाख का भुगतान नगर विकास न्यास में बकाया है।
भुगतान जारी करने की एवज में जूनियर अकाउंटेंट गणेश कलवानी और कैशियर मनीष खत्री ने 4.25 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 80 हजार रुपये का कमीशन मांगी। सौदा 70 हजार रुपए में तय हुआ। कैशियर मनीष खत्री, जूनियर अकाउंटेंट गणेश कलवाणी को रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications