राजस्थान के बीकानेर में बड़ा हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत, 25 घायल
बीकानेर। बीकानेर के लखासर में सोमवार की सुबह एक भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। शवों को निकालकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के लखासर गांव के पास नेशनल हाईवे 11 पर सोमवार सुबह बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 20 से 25 लोग गंभीर घायल है।
जानकारी के अनुसार लोक परिवहन की बस शेरुणा थाना के जोधासर के झझेउ गांव के पास दोनों की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 7 पुरुष और 4 महिला शामिल हैं। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा की टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए, इससे बस की सवारियां बस में फंस गई। हादसे में सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया।












Click it and Unblock the Notifications