बिजनौर: चलती कार में BA की छात्रा के साथ तीन युवकों ने की दरिंदगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Bijnor News, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ कथित रूप से चलती कार में तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार चल रहे है। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

physical attack with a girl in bijnor One accused arrested

मामला बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र इलाके का है। पुलिस की मानें तो मुजफ्फरनगर जिले की रहने वाली बीए की एक छात्रा बुधवार की शाम कोटद्वार ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, जिसे कार सवार तीन युवकों ने जबरन अगवा कर लिया। तीनों आरोपियों ने छात्र के साथ साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद चलती कार से धक्का देकर हल्दौर चौराहे में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए हैं।

physical attack with a girl in bijnor One accused arrested

उन्होंने बताया कि पीड़िता को पुलिस घटनास्थल ले गई थी, जहां से मोबाइल फोन की बैटरी और अन्य सामान बरामद कर कब्जे में ले लिया है। आरोपियों में से एक की पहचान हल्दौर थना क्षेत्र के जैतपुर निवासी संजीव के रूप में हुई थी। पुलिस ने संजीव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। संजीव से पूछताछ की जा रही है, जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+