बुर्का पहनकर कॉलेज के बाहर लड़कियों से करता था 'गंदा' काम, खुली पोल तो पहुंच गया जेल

बिजनौर, 13 मार्च: यूपी के बिजनौर में एक कॉलेज के बाहर बुर्का पहनकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करना एक युवक को भारी पड़ गया। राहगीरों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा का रहने वाला सुहेल है, जो पिछले 3 दिन से बुर्का और नकाब पहनकर लगातार लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

युवक ने कई लड़कियों को बनाया शिकार

युवक ने कई लड़कियों को बनाया शिकार

बिजनौर के पठानपुर इलाके का रहने सुहेल पिछले कई दिनों से बुर्का पहनकर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। कई लड़कियां छेड़खानी का शिकार हुईं, लेकिन शर्म की वजह से किसी ने कुछ नहीं कहा। शनिवार को सुहेल एक बार फिर बुर्का पहनकर कॉलेज के बाहर पहुंचा और बस का इंतजार कर रही महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगा। शक होने पर छेड़खानी की शिकार हुई महिलाओं ने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मनचले की पिटाई करनी शुरू कर दी।

बुर्के के नीचे से निकला युवक

बुर्के के नीचे से निकला युवक

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी भी पहले बुर्के की वजह से युवक को युवती समझते रहे। बाद में उसकी आवाज सुनकर बुर्का उतारा गया। तब जाकर पता लगा कि बुर्के में तो युवक है। बताया गया कि युवक बुर्का पहनकर बीते कई दिनों से छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

कई संगीन धाराओं में केस दर्ज

कई संगीन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए मनचले युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+