Video: बदसलूकी करने पर महिला ने शराबी के बाल पकड़ कर रोड पर खूब पीटा
Bijnor news, बिजनौर। यूपी के बिजनौर में महिला द्वारा शराबी की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां एक महिला और राहगीरों ने शराबी को बीच सड़क पर सरेआम पीटा। महिला का आरोप है कि शराबी ने उसके साथ बदसलूकी और उसे गालियां दीं। महिला ने बताया कि उसके ऊपर शराबी ने बोतल फेंकी और अभद्रता की इसलिए उसे पीटा गया।

दरअसल पूरा मामला बिजनौर के नगर पालिका पार्क के पास का है। हंगामा उस वक्त हुआ जब एक महिला से शराबी ने अभद्रता की। महिला ने फिर भरे बाजार में उसकी जोरदार पिटाई कर दी। वहीं राहगीरों ने भी शराबी को बेरहमी से मारा। महिला ने उसके बाल पकड़ रोड पर मारते-मारते ले गई। महिला ने बताया कि वह डॉक्टर के पास आई हुई थी। वहीं पर इंतजार कर रही थी। इस दौरान शराबी काफी समय से बद्तमीजी कर रहा था। पीते-पीते शराबी ने बोतल महिला पर फेंक दी जिसके बाद महिला ने उसे थप्पड़ मारा। महिला ने बताया कि उसने ज्यादा शराब पी रखी थी और फिर वो जबरन उसके नजदीक आया।

यहां पार्क के गेट के पास देसी शराब की दुकान है। जहां पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। कई बार महिलाओं और छात्राओं के गुजरने पर शराबी उन पर फब्तियां कसते हैं।












Click it and Unblock the Notifications