बिजनौर: शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, स्कूल जाते वक्त बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

बिजनौर, 29 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार की सुबह एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला का उसके पति कुछ विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

lady teacher shot dead in bijnor uttar pradesh

तीन साल पहले हुई थी शादी, पति से चल रहा था विवाद

मृतका की शिनाख्त प्रिया शर्मा के रूप में हुई है। प्रिया की शादी तीन साल मुरादाबाद के कमल शर्मा से हुई थी। जनवरी 2021 से उसका पति से विवाद चल रहा था। वह अपने पिता के घर बिजनौर में रह रही थी। यहां वह एक कॉलेज में पढ़ाती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह जब प्रिया स्कूल के लिए निकली थी। तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद एसपी और एएसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने मौके से मोबाइल और पर्स का कब्जे में लिया है। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया युवती के हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। जल्‍द ही हत्‍याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+