बिजनौर: बरेली से रूड़की जा रही बेकाबू कार गहरी खाई में गिरी, चार की मौत एक घायल

बिजनौर। खबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से है। यहां शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। वहीं, गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह हादसा बिजनौर जिले के नहटौर इलाके में हुआ है।

Recommended Video

    बिजनौर: बरेली से रूड़की जा रही बेकाबू कार गहरी खाई में गिरी, चार की मौत एक घायल
    Four people died in a road accident in Bijnor district

    पुलिस की मानें तो हादसा नहटौर में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास लगभग 11.40 बजे हुआ है। यहां आई-20 कार अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में पलट गई। इस दौरान वहां से गुजरे किसी व्यक्ति ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में तनवीर, राजू, छोटू और इफ्तिखार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बबलू घायल हो गए।

    सभी के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बबलू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक निवासी रवड़ी टोला पुराना शहर थाना बारदरी जिला बरेली के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग बरेली से कलियर रुड़की के लिए जा रहे थे। पुलिस ने संभावना जताई है कि स्पीड अधिक होने और अचानक मोड़ आ जाने की वजह से कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। वहीं, इस हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+