प्रियंका गांधी के रोड शो में भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता, जमकर हुआ हंगामा
बिजनौर। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के प्रथम चरण यानि 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चल रहा प्रचार आज शाम 5 बजे से थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों के नेताओं ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज सहारनपुर और बिजनौर में रोड शो कर रही है। बता दें कि बिजनौर में प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के चिलकाना रोड स्थित गोल कोठी से प्रियंका गांधी को रोड शो शुरू होकर चौक रायवाला, लकड़ी बाजार होते हुए कुतुबशेर तक संपन्न होगा। प्रियंका के रोड शो को लेकर प्रशासन सख्त है। इसे लेकर रुट डायवर्जन की भी व्यवस्था की गई है। जाहिर है चुनाव प्रचार आखिरी दौर में पहुंच गया है और आज शाम तक थम जाएगा। ऐसे में आखिरी वक्त में प्रियंका गांधी पश्चिमी यूपी का दिल जीतना चाहेंगी। सहारनपुर में रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी बिजनौर पहुंचेंगी। आपको बता दें कि कांग्रेस बिजनौर सीट से नसीमुद्दीन सिद्दीकी को मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से नसीमुद्दीन सिद्दीकी लड़ रही हैं चुनाव
बिजनौर में प्रियंका शहर में जनता के बीच रोड शो करेंगी। आपको बता दें कि बिजनौर में प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले कांग्रेस पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़े गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नौकझोंक भी हुई। दरअसल, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को सोमवार को जनसभाको संबोधित करना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण जनसभा को निरस्त करना पड़ा था। वहीं, मंगलवार को प्रियंका गांधी का रोड शो बिजनौर के मुख्य मार्गो से होकर निकल रहा था। इस बीच भाजपा के प्रत्याशी कुंवर भारतेन्द्र के समर्थकों ने नारे बाजी शुरू कर दी। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीजेपी कार्यकर्ता से टोपी झंडे छीन कर वहां से खदेड़ा तब जाकर मामला शांत हो सका।












Click it and Unblock the Notifications