Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दोस्तों ने दावत पर बुलाया, उसे नहीं पता था कि वहां हत्या की तैयारी थी

Bijnor News, बिजनौर। नजीबाबाद में चार दिन पहले हुए दीपांशु हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की मानें तो दीपांशु की हत्या उसके दोस्तों ने मारपीट का बदला लेने के लिए की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास बाइक और चाकू भी बरामद किया है।

Bijnor police disclose Deepanu murder case, three friends arrested

जानकारी के अनुसार, नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी मनोज कुमार का बेटा दीपांशु (18) की गुमशुदगी 19 अप्रैल को दर्ज कराई थी। 23 अप्रैल को दीपांशु का शव भरैकी नहर में मिला था। दीपांशु का शव मिलने के बाद एसपी बिजनौर ने घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित कर दी थी। पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक दीपांशु के चार साथियों हर्ष, मनीष, शुभम और रितुल का नाम सामने आया। जिसके बाद पुलिस हर्ष, मनीष और शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हो गया।

एसपी बिजनौर संजीव त्याघी ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को हर्ष व दीपांशु में झगड़ा हो गया था। सुधांशु ने दीपांशु का साथ देकर हर्ष को पीट दिया था। तभी से हर्ष ने बदला लेने की ठान ली थी। बता दें कि सुधांशु ने अगले दिन माफी मांग ली थी। मगर दीपांशु ने माफी नहीं मांगी। बता दें कि हर्ष ने दीपांशु से माफी मांगी बाद में दावत के बहाने वो दीपांशु को अपने घर पर ले गया। जहां पर चारों आरोपियों ने दीपांशु की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। शव को बोरे में बंद कर बाइक से नहर में फेंक आए।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+