बिजनौर : कांवड़ के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम,भगवा साफा पहने दो मुस्लिम युवक अरेस्ट
बिजनौर, 25 जुलाई: कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी के बिजनौर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने समय रहते दो युवकों को गिरफ्तार कर मामले को संभाल लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक मुस्लिम हैं, जो भगवा साफा पहन मजार में तोड़फोड़ करने पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक आपस में भाई हैं। इस मामले में एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दो सगे भाइयों मोहम्मद कमाल अहमद औ मोहम्मद आदिल को पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी फील्ड अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

दो सगे भाईयों ने रची साजिश, हुई नाकाम
एडीजी एलओ ने बताया कि बिजनौर के अंतर्गत थाना शेरकोट में पुलिस को रविवार की शाम 5 बजे सूचना मिली कि 2 लोगों ने जलाल शाह की मजार पर तोड़फोड़ की है और कुछ चादर जलाईं हैं। पुलिस वहां पहुंची तभी सूचना मिली कि उसी थाना क्षेत्र में भूरे शाह की मज़ार पर भी आगजनी और तोड़फोड़ हुई है। वहां पुलिस पहुंची और 2 लोगों कमाल और आदिल को गिरफ़्तार किया, ये दोनों सगे भाई हैं। सूचना ये भी थी कि धार्मिक ग्रंथों को क्षति पहुंई गई है। धर्मगुरुओं के सामने जांच की गई तो पाया गया कि धार्मिक ग्रंथों को कोई क्षति नहीं पहुंचाई गई है।
मां ने कहा - बेटों ने गलत किया, सजा मिलनी चाहिए
अभियुक्तों ने बताया कि शेरकोट कस्बे में 11:30 बजे कुतुब शाह की मज़ार पर भी तोड़फोड़ की थी, जो संज्ञान में नहीं आई। एडीजी ने कहा कि घटना दर्शाती है कि कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। सभी फील्ड अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आरोपियों की मां ने कहा बेटों ने गलत हरकत की, उन्हें इसकी सजा मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications