बिजनौर: मां ने नाले में फेंक दिया 6 माह का बेटा, प्रेमी के सामने खुद को दिखाना चाहती थी कुँवारी
बिजनौर: मां ने नाले में फेंक दिया 6 माह का बेटा, प्रेमी के सामने खुद को दिखाना चाहती थी कुँवारी
बिजनौर, 02 सितंबर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक कलयुगी मां ने अपने छह माह के बेटे को नाले में फिकवा दिया। क्योंकि वो अपने प्रेमी के सामने खुद को बिना शादीशुदा यानी कुँवारी दिखाना चाहती थी। क्योंकि, महिला का छह माह का बच्चा उसके प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहा था। इतना ही नहीं, महिला ने खुद को बचाने के लिए 09 वर्षीय लड़की पर अपने बेटे अरहान को नाले में फेंकने का आरोप लगा दिया। लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने पुलिस के सामने सारा राज बता दिया।

यह मामला बिजनौर जिले के नगीना इलाके के लुहारी सराय का है। खुदशीय ताजीम उर्फ अफशा अपने छह माह के बच्चे के साथ यहां रहती थी। खुदशीय ताजीम का पति मोहम्मद आसिफ सऊदी अरब में नौकरी करता है। सिटी एसपी डॉ प्रवीण रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि अफशा की दोस्ती कुछ समय पहले एक लड़के से हो गई थी। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए। अफशा अपने प्रेमी के साथ भागना चाहती थी, लेकिन उसका बेटा उसकी इस राह में रोड़ा बना रहा था।
इसलिए अफशा ने अपने छह माह के बेटे की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत अफशा ने अपने छह माह के बेटे को नाले में फेक दिया। इतना ही नहीं, अफशा ने अपने बेटे को नाले में फेंकने का आरोप उसकी देखभाल हेतु रखी गई कांठ इलाके की रहने वाली एक 09 वर्षीय लड़की लगा दिया और पुलिस को 31 अगस्त को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के शीघ्र खुलासे करने का निर्देश नगीना पुलिस को दिया था।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने खुदशीय ताजीम उर्फ अफशा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अफशा ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपने प्रेमी के सामने अपने आप को बिना शादीशुदा दिखाना चाहती थी। जिसमें उसका बच्चा बाधा बन रहा था। प्रेमी की चाहत में उसने अपने बच्चे की हत्या कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications