बिजनौर: कैमिकल फैक्ट्री में हादसा, एक की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

बिजनौर, 20 जून: बिजनौर की कैमिकल फैक्ट्री में हुई दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया है कि उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य सुनिश्चित कराएं व जिला प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करे। एसपी ने बताया कि बिजनौर की घटना 18 जून की है। बिजनौर से नगीना रोड पर लगभग 5 किमी की दूरी पर एक फैक्ट्री है जिसके बॉयलर से स्टीम भाप निकलने से 3 लोग झुलस गए थे, जिसमें 1 की मृत्यु अस्पताल में हुई और अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

bijnor chemical factory incident Three workers suffered burn injuries

टैंक की भांप के प्रेशर से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, थाना कोतवाली शहर बिजनौर के मोहित पेट्रो कैमिकल फैक्ट्री में 18 जून को हादसा हो गया। टैंक की भांप के प्रेशर से कैमिकल फैक्ट्री में तीन कर्मचारी झुलस गए। एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मौके पर पहुंचकर राहत कार्य सुनिश्चित कराएं व जिला प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+