बकरीद पर बिजनौर में बवाल कराने की साजिश रच रहा पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम
बिजनौर। उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने बकरीद पर बवाल कराने की साजिश रचने के आरोप में पूर्व चेयरमैन और अधिवक्ता जावेद आफताब को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। जावेद आफताब संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में दिसंबर 2019 में हुए प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के मामले में फरार चल रहा था। उसपर 25 हजार रुपए इनाम रखा गया था। जावेद के पास से एक पिस्टल 32 बोर, 80 कारतूस 32 बोर व 82 कारतूस 12 बोर बरामद किए गए हैं।

दंगा कराने के उद्देश्य से छपवाए गए पर्चे भी बरामद
दरअसल, बिजनौर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन जावेद को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। अधिवक्ता जावेद पर दंगा भड़काने का आरोप है। अलीगढ़ से जावेद आफताब को जांच के लिए लाकर पूछताछ की गई, तब जावेद आफताब द्वारा सीएए के समय दंगों में अपनी भूमिका का इकबाल करते हुए अपनी निशानदेही पर अपने मकान के दो मंजिल पर बने कमरे के अंदर से एक पिस्टल 32 बोर और 32 बोर के 80 कारतूस, 82 कारतूस 12 बोर के और मुसलमानों को भड़काकर दंगा कराने के उद्देश्य से छपवाए गए पर्चे भी बरामद करवाए।
सीएए के विरोध में हिंसा के मामले में फरार चल रहा था जावेद
बता दें, 20 दिसंबर 2019 को बिजनौर शहर में दंगे कराने के बाद जावेद आफताब फरार हो गया था। जावेद की गिरफ्तारी के लिए 25000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। तभी से जावेद आफताब फरार था। एसपी बिजनौर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस ने अधिवक्ता आरोपी जावेद को वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications