सात फेरे लेने से पहले मतदान करने पहुंचा दूल्हा, अब हो रही तारीफ
बिजनौर। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कड़ी धूप और जरुरी काम भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर पा रहे। आपको बता दें कि सात फेरे लेने से पहले एक दूल्हा मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचा।

बिजनौर लोकसभा सीट चांदपुर विधानसभा के जलीलपुर बूथ संख्या 71 पर दूल्हे के वेश में एक युवक पहुंचा तो उसे देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई। बता दें कि दूल्हा का नाम राजू है और आज उसकी शादी है। राजू सिंह का कहना है कि शादी की बाकि रस्में बाद में करेंगे पहले इस लोकतंत्र के पर्व का हिस्सा बन लें।
आपको बता दे कि बिजनौर लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे तक 50.80 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस की तरफ से बसपा छोड़कर आए नसीमुद्दीन सिद्दीकी मैदान में हैं। गठबंधन की तरफ से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर चुनाव लड़ रहे हैं। बिजनौर लोकसभा सीट पर 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 16.59 लाख मतदाता करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications