बिहार: नकल रोकने के लिए शर्मनाक तरीका, परीक्षा देने आई महिलाओं के कैंची से काटे स्लीव्स
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित पैरामेडिकल परीक्षाओं में नकल रोकने का नया तरीका अपनाया गया है। परीक्षा में बैठने से पहले महिलाओं के कुर्तों की बाजू को कोहनी के पास से कैंची से काट दिया गया। जिन छात्राओं ने इसका विरोध किया तो उन्हें परीक्षा हॉल में जाने की इजाज़त नहीं दी गई। मजबूर होकर बहुत सी छात्राओं को अपने कुर्तों की बाजू को कटवा कर परीक्षा में शामिल होना पड़ा।

खबड़ा स्थित एक परीक्षा केन्द्र पर छात्राओं के फुल बांह की सलवार सूट पनकर पैरामेडिकल की परीक्षा देने पहुंची छात्राओं को परीक्षा केन्द्र में जाने से रोक दिया गया। छात्राओें का आरोप है कि कुर्तों की बाजू को कोहनी के पास से कैंची से काटने के बाद ही उन्हें परीक्षा केन्द्र में अंदर जाने की इज्जात दी गई। महिला परीक्षार्थियों के साथ केन्द्र पर इस तर का हरकत किए जाने को लेकर छात्राओं ने केन्द्र पर जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलते ही डीईओ ललन सिंह ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
हालांकि डीईओ ने महिला छात्राओं के साथ इस तरह का कोई कार्य किए जाने से साफ इंकार करते हुए कहा कि छात्राओं ने स्वयं परीक्षा देने के लिए अपने कपड़े के बाजू को फाड़ डाला, जबकि छात्राओं का आरोप है कि उनके कपड़े के बाजू को कैची से काटा गया।जिन छात्राओं ने इसका विरोध किया तो उन्हें परीक्षा हॉल में जाने की इजाज़त नहीं दी गई।












Click it and Unblock the Notifications