बिहार में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, कोरोना जांच के लिए लाइन में खड़ी महिला घंटों बेहोश पड़ी रही

पटना। बिहार में कोरोना का प्रकोप काफी भयावह हो गया है। दिन-प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज मिल रहे हैं, जिसके चलते प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। इसी कड़ी में बुधवार को न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में जांच कराने के इंतजार में एक महिला अस्पताल गेट पर ही बेहोश होकर गिर गई और वह घंटों वहीं गिरी रही। कोरोना वायरस के डर के चलते किसी ने भी महिला को हाथ नहीं लगाया।

Recommended Video

    Bihar Corona : Mangal Pandey ने बताया कोरोना से निपटने के लिए क्या कर रही है सरकार | वनइंडिया हिंदी
    woman fainted hospital during in queue of corona testing

    वहीं एम्स में भर्ती नहीं होने से निराश लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। अस्पतालों में मरीजों के परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच तू-तू मैं-मैं काफी बढ़ गई है। राजधानी के बड़े से लेकर छोटे अस्पताल तक महामारी से परेशान लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। दरअसल, एक ही परिवार में कई लोग एक साथ संक्रमित हो रहे हैं।

    बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी ऐसी एक घटना सामने आई थी, जहां एक रिटायर्ड आर्मी जवान ने अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में दम तोड़ दिया था। दरअसल, मृतक कोरोना पीड़ित रिटायर्ड फौजी विनोद कुमार सिंह लखीसराय के रहने वाले थे। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि एनएमसीएच के कोविड वार्ड परिसर के बाहर खड़ी एम्बुलेंस में ही इलाज के इंतजार में दम तोड़ दिया।

    परिजनों का कहना है कि चूंकि अस्पताल में मंत्री जी थे इसलिए उनके मरीज को भर्ती लेने से इनकार कर दिया गया था। मृतक के बेटा अभिमन्यु के मुताबिक वह अपने पिता को गंभीर स्थिति में लखीसराय से एम्बुलेंस में लेकर सोमवार की शाम पटना एम्स पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने भर्ती लेने से इंकार कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+