सांसद के घर बम फेंकने वाली निकली महिला, पति संग इसी तरह कमाती थी रुपए
हुसैन कोलकाता और भागलपुर आता-जाता था और एक सिम को अलग-अलग मोबाइल में लगाकर पत्नी से ये काम करवाता था, जिससे शक करने वाला गलत दिशा में भटक जाए...
पटना। बिहार पुलिस ने राज्यसभा सांसद कहकशां प्रवीन के घर बमबारी करने वाले हाथों में हथकड़ी पहना दी है। बता दें की सांसद के घर बम फेंकने वाले ये हाथ महिला के हैं। मामले में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने पति के कहने पर किसी से भी रंगदारी मांगती थी और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी के साथ-साथ तबाही का खौफनाक नमुना पेश करती थी। महिला को उसके पति समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला और उसके पति ने क्षेत्र के कई व्यापारियों के साथ ऐसी घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। पूछताछ में ही इस बात का भी खुलासा हुआ कि राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन के पति से भी इसी ने रंगदारी मांगी थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में कॉल रिकॉडर के आधार पर आरोपी की आवाज को एफएसएल जांच कराने की तैयारी कर रही है।

पुलिस की माने तो जिस मोबाइल से रंगदारी मांगी गई थी वो मोबाइल आरोपी जन्नती के पास से बरामद किया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उसका पति हसन उर्फ हुसैन कोलकाता और भागलपुर आता-जाता था और एक सिम को अलग-अलग मोबाइल में लगाकर पत्नी से रंगदारी मंगवाने का काम करता था। हालांकि पूछताछ के दौरान हसन ने अभी अपना जुर्म नहीं कबूला है, उसका कहना है कि उसका मोबाइल किसी ने चुरा लिया था और उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस हुसैन के इस बयान को मनगढ़ंत कहानी बता रही है।
बता दें कि 30 अप्रैल की देर शाम राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन के घर रंगदारी को लेकर हुए बमबाजी के आरोप में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इस बमबाजी में सांसद की जेठ समेत चार समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अभी फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। बमबाजी करने से पहले सांसद के पति नसीमुद्दीन के मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगी गई थी और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications