सुहागरात में बीवी ने सुनाई अपनी लव स्टोरी, पति ने रिकॉर्ड कर किया बुरा हाल

पटना। शादी के बाद सुहागरात मनाते समय एक पत्नी ने मजाक-मजाक में अपने अफेयर की स्टोरी सुनाई जिसे चुपके से पति ने रिकॉर्ड कर लिया और इसके बाद उसे प्रताड़ित करने लगा। पति ने बीवी को घर से निकाल दिया जिसके बाद मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस इस परिवार को बसाने की कोशिश कर रही है।

पति ने पूछा, तुम्हारा कोई अफेयर था

पति ने पूछा, तुम्हारा कोई अफेयर था

मामला बिहार में पूर्णिया का है जहां सीमा और रोशन (दोनों बदला हुआ नाम) की शादी इसी साल फरवरी में हुई। शादी के बाद सुहागरात में ऐसा वाकया हुआ जिससे ये शादी सात दिन भी नहीं चली। मिला जानकारी के मुताबिक सुहागरात में रोशन ने सीमा से उसके लव स्टोरी के बारे में पूछा। जवाब में सीमा ने अपने अफेयर की कहानी सुनाई। हलांकि सीमा का कहना है कि उसे झूठी कहानी सुनाई।

बीवी ने सुनाई लव स्टोरी, पति ने किया रिकॉर्ड

बीवी ने सुनाई लव स्टोरी, पति ने किया रिकॉर्ड

सीमा जब अपने अफेयर की स्टोरी सुना रही थी तो चुपके से पति ने उसकी कही सारी बातों को रिकॉर्ड कर लिया और इसे रिश्तेदारों में वायरल कर दिया। बीवी की प्रेम कहानी सुनकर पति आहत हो गया और उसने सीमा को मारना-पीटना शुरू कर दिया। सीमा को पति ने घर से निकाल दिया। जब सीमा ने कहा कि उसने झूठी कहानी सुनाई थी तो पति ने कहा कि वह कहानी को सही मानता है।

पति-पत्नी विवाद पहुंचा पुलिस के पास

पति-पत्नी विवाद पहुंचा पुलिस के पास

इसके बाद पति-पत्नी के बीच यह विवाद पुलिस अधिकारियों के पास पहुंच गया। एसपी निशांत तिवारी ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र को सौंप दिया। पति पत्नी को पुलिस समझाने की कोशिशों में लगी है। पुलिस ने सीमा को ससुराल में पति के साथ रहने को कहा है।

पुलिस कर रही परिवार को बसाने की कोशिश

पुलिस कर रही परिवार को बसाने की कोशिश

इस मामले में परिवार परामर्श केंद्र ने बताया कि पति के पास से बीवी की ऑडियो क्लिप को जब्त किया गया है। सीमा ससुराल में रहेगी और अगर उसके साथ कोई प्रताड़ना देने की घटना होती है तो वो इसकी सूचना देगी। अब बिखरने के कगार पर पहुंचे इस नव विवाहित परिवार का घर बस पाएगा या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+