पत्नी के प्रेमी ने ही गोली से उड़ाया था शख्स का भेजा, सीवान रेलवे स्टेशन वायरल वीडियो का खौफनाक सच

सीवान। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो तो शायद आपने भी देखा होगा, जिसमें रेलवे स्टेशन पति को गोली लग जाने के बाद उसकी मदद के लिए पत्नी लोगों से मदद की गुहार लगाती ​है। बिहार के सीवाने रेलवे स्टेशन के इस पूरे मामले में अब चौंका देने वाला खुलाया यह हुआ है कि वो हत्या खुद पत्नी ने ही करवाई थी। वो भी अपने प्रेमी से। पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गोली उसके पति के सिर में लगी थी।

पत्नी अंजुम के साथ ट्रेन के इंतजार में बैठा था फैजल

पत्नी अंजुम के साथ ट्रेन के इंतजार में बैठा था फैजल

बता दें कि बिहार के सीवान स्टेशन पर 8 दिसंबर 2019 को प्लेटफार्म नंबर एक फैजल अपनी पत्नी अंजुम के साथ ट्रेन के इंतजार में बैठा था। उसी दौरान एक शख्स ने फैजल की गोली मारकर हत्या कर दी। फैजल के गोली लगने के साथ जंक्शन पर उसके शरीर से काफी खून बह निकला। उस दौरान फैजल की पत्नी उसके शव के पास ही बैठी रही और चीख-चीखकर लोगों से पति की मदद की गुहार लगाती रही। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। फिर रेलवे पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की।

फैजल की हत्या पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने मिलकर की

फैजल की हत्या पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने मिलकर की

रेलवे एसपी अशोक कुमार सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेम-प्रसंग में ही फैजल की हत्या उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने मिलकर की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी हत्यारे अजहर उर्फ अज्जू दुलारे को नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से फैजल को मारने में प्रयुक्त हथियार भी मिला है। एसपी अशोक कुमार सिंह के अनुसार यह हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई है। आरोपी युवक शादी के बाद फिर भी फैजल की पत्नी से बातचीत करता था। इसी दौरान उसने युवती के पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पुलिस फिलहाल आरोपी पूछताछ कर रही है।

 वायरल वीडियो से मिला था पुलिस को क्लू

वायरल वीडियो से मिला था पुलिस को क्लू

अंजुम और फैजल की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। लेकिन शादी के बाद भी अंजुम का प्रेमी के साथ संबंध चल रहा था। मामले में फैजल के परिजनों ने अंजुम पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच अंजुम की ओर मोड़ी थी। मामले को सुलझाने में पुलिस को इस घटना के बाद वायरल हुआ वीडियो बड़ा मददगार निकला। इस घटना से संबंधित कई वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में घटना के तुरंत बाद अंजुम अपना मोबाइल तलाशती दिख रही थी। जबकि सामान्य तौर पर जब भी पत्नी के सामने कोई प्रेमी को मारेगा तो बीबी उस इंसान से उलझेगी। इसके बाद पुलिस ने अंजुम से सख्ती से पूछताछ की तो वो तुरंत-तुरंत बयान बदलने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+