Bihar News: रहस्यमयी बीमारी का पता लगाने पहुंची WHO की टीम, ठीक तो रहे मरीज़ लेकिन...
Bihar Me Langda Bukhar Ki Dahshat: बिहार में डेंगू मलेरिया मरीज़ों की तादाद तो बढ़ ही रही है, वहीं अब लोगों में एक और बीमारी से लोगों में दहशत का माहौल है। रहस्यमयी बीमारी का पता लगाने बिहार के गया ज़िले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम पहुंची।
WHO की टीम ने गया के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया, इस दौरान जिला के पटवा टोली गांव में 300 से ज्यादा लोग बीमार पाये गए। ग़ौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से सैकड़ों लोग बीमारी से जूझ रहे हैं, वहीं कुछ लोग ठीक भी हो रहे हैं, लेकिन परेशानी फिर भी बनी हुई है। दरअसल गांव के लोग बुखार में मुबतला हैं।

बुखार से ठीक भी हो जा रहे लेकिन जोड़ों में इतना तेज़ दर्द हो रहा है कि वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। बमुश्किल लंगड़ा-लंगड़ा के चल रहे हैं। यह परेशानी काफी वक़्त से बनी हुई है, इसलिए गांव के लोगों ने इस बुखार का नाम लंगड़ा बुखार रख दिया है।
गया ज़िला के दिग्ग डॉक्टर भी बीमारी का सही इलाज नहीं ढूंढ पा रहे हैं। बीमारी का रहस्य सुलझाने के लिए ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम गया पहुंची। बीमारी को ट्रैक करने के लिए एक मेडिकल टीम गठित की गई है। डॉ. रंजन कुमार सिंह इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। अभी तक मेडिकल टीम को भी इस बीमारी का दवा निकालने में कामयाबी हासिल नहीं हुई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम बीमारी (लंगड़ा बुखार) के वायरस का पता लगाने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है। मरीज़ों का ख़ून लेकर बीमारी के वायरस का पता लगाने की कोशिश का जा रही है। वहीं इस बीमारी को लेकर स्थानीय डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू और चिकनगुनिया से मिलते जुलते लक्षण हैं।
सीबीसी जांच के लिए मरीजों के खून के नमूने लिए गए हैं, टेस्ट करने के लिए पटना लैब भेजा गया है। सीबीसी टेस्ट के बाद ही बीमारी के बारे में साफ जानकारी मिल पाएगी। वहीं स्थानीय लोगों को डर सता रहा है कि कहीं ये कोरोना महामारी जैसे हालात ना पैदा कर दे।












Click it and Unblock the Notifications