कौन हैं खान सर विवाद के बीच चर्चा में आए विपिन सर? 12वीं पास शिक्षक जो बन गए करोड़ों के मालिक!
Vipin Sir: पटना में खान सर, रोशन आनंद और प्रिंस यादव से जुड़े विवाद ने बिहार की कोचिंग दुनिया को सुर्खियों में ला दिया है। इस पूरे मामले में कई नाम सामने आए है। जिन लोगों को लेकर छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा जिज्ञासा देखी जा रही है, उनमें विपिन सर का नाम भी शामिल हैं। हाल के दिनों में उनके कई इंटरव्यू और बयान वायरल हुए हैं, जिसके बाद लोग जानना चाहते हैं कि आखिर विपिन सर कौन हैं और उनका खान सर से क्या संबंध रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि विपिन सर की पहचान सिर्फ एक शिक्षक तक सीमित नहीं है। वे राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं। विपिन सर ने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की थी और सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी पहचान रखते हैं। यही वजह है कि खान सर से जुड़े मौजूदा विवाद में उनका नाम सामने आते ही लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

कौन हैं विपिन सर? खान सर विवाद में आया नाम
विपिन सर बिहार के वैशाली जिले के महनार क्षेत्र से आते हैं। स्थानीय स्तर पर उन्होंने पढ़ाने के काम से अपनी पहचान बनाई। छात्रों के बीच उनकी लोकप्रियता धीरे-धीरे बढ़ती गई और सोशल मीडिया ने भी उन्हें अलग पहचान दिलाई। उनके कई वीडियो शिक्षा, छात्रों की समस्याओं और सामाजिक मुद्दों से जुड़े रहे हैं। इसी वजह से बिहार के युवाओं के बीच उनका नाम जाना-पहचाना बन गया।
ये भी पढ़ें: 'फैजल खान ने मेरे भाई को मरवाया', जेल से निकलते ही रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए संगीन आरोप, कर दी बड़ी मांग
12वीं पास, फिर भी बने चर्चित चेहरा
चुनावी दस्तावेजों के अनुसार विपिन सर की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास बताई गई है। हालांकि कम पढ़ाई के बावजूद उन्होंने शिक्षण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। कई मीडिया रिपोर्टों में यह भी बताया गया कि उन्होंने लंबे समय तक निजी शिक्षक के रूप में काम किया। इसी दौरान बड़ी संख्या में छात्र उनसे जुड़े।
मुखिया बनने के बाद बढ़ी पहचान
विपिन सर को कई लोग "मुखिया विपिन सर" के नाम से भी जानते हैं। पंचायत चुनाव जीतने के बाद उनकी पहचान सिर्फ शिक्षक की नहीं रही, बल्कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी बनने लगी। स्थानीय राजनीति में सक्रिय होने के कारण उनका दायरा पहले से बड़ा हुआ। गांव और आसपास के इलाकों में उनका नाम काफी चर्चा में रहने लगा।
लोकप्रियता बढ़ने के बाद विपिन सर ने विधानसभा चुनाव भी लड़ा। उन्होंने वैशाली जिले की महनार विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरकर राजनीतिक सफर को आगे बढ़ाने की कोशिश की। हालांकि चुनाव में उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिल सकी और हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद चुनाव लड़ने के कारण वे राज्य स्तर पर चर्चा में आ गए।
करोड़ों की संपत्ति भी रही चर्चा में
विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा हुई थी। उपलब्ध चुनावी रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने लगभग 2.7 करोड़ रुपये की संपत्ति और करीब 85 लाख रुपये की देनदारियों की जानकारी दी थी। उस समय यह आंकड़ा भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना था।
खान सर से कैसे जुड़ा नाम?
बिहार की कोचिंग दुनिया में खान सर और विपिन सर का नाम लंबे समय तक एक साथ लिया जाता रहा। कई पुराने वीडियो, इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों को करीबी बताया गया। कुछ रिपोर्टों में उन्हें खान सर का मित्र और समर्थक भी कहा गया। यही वजह है कि जब भी खान सर चर्चा में आते हैं, तब कई बार विपिन सर का नाम भी सामने आ जाता है।
हाल के दिनों में पटना की कोचिंग इंडस्ट्री से जुड़े विवाद ने नया मोड़ लिया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग, रोशन आनंद, प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत और उससे जुड़े आरोपों के बीच कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन्हीं वीडियो में विपिन सर ने भी अपनी राय रखी। कुछ इंटरव्यू में उन्होंने खान सर से जुड़े मामलों पर सवाल उठाए। हाल ही के एक वीडियो में वो खान सर के कोचिंग और फीस से जुड़े एक मुद्दे पर बोलते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Khan Sir Fees Dispute: बीमार मां के इलाज के लिए भी नहीं लौटाई फीस, खान सर पर दोस्त विपिन ने लगाए सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications