कौन हैं बिहार की राजनीति में हलचल लाने वाले प्रशांत किशोर की पत्नी, दो साल में पहली बार सामने आईं, जानिए क्यों
Prashant Kishor Wife Jhanvi Das: बिहार की सियासत में धमाकेदार एंट्री के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर करीब दो सालों से मेहनत कर रहे हैं। गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के मौक़े पर प्रशांत किशोर अपनी सियासी पार्टी का एलान करने जा रहे हैं।
बिहार की राजधानी पटना में रविवार को प्रशांत किशोर ने पहली बार अपनी पत्नी जाह्नवी दास का सार्वजनिक तौर पर परिचय करवाया। पटना में महिला सम्मेलन के दौरान प्रशांत किशोर ने अपनी पत्नी का परिचय करवाया। उन्होंने कहा कि पत्नी ने डॉक्टरी छोड़ते हुए परिवार की ज़िम्मेदारी उठाई। मुझे कहा कहा कि जाओ बिहार में तुम्हें जो करना है करो, परिवार की ज़िम्मेदारी हम उठाते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि पहली बार आप सभी से पत्नी का परिचय करवाने उन्हें यहां बुलाया है। मेरी पत्नी का नाम डॉक्टर जाह्नवी हैं। पत्नी हैं इसलिए परिचय नहीं करवा रहे हैं, बल्कि इन्होंने घर परिवार की ज़िम्मेदारी उठाई तो ही आपका भाई यह काम कर पा रहा है।
जन सुराज में जितने भी पुरुष काम कर रहे हैं उनके पीछे जाह्नवी जैसी महिला खड़ी है, जो कहती हैं कि जाओ सियासत करो बच्चों की चिंता हम करेंगे, खाना हम बनाएंगे। आप जब हमारा बोझ उठा रही हैं तो, हम लोगों का भी फ़र्ज़ बनता है कि आपको हक से ज्यादा दूं। प्रशांत किशोर को चुनावी पारी के लिए उनकी पत्नी का पूरा सपोर्ट है।
जाह्नवी दास मूल रूप से गुवाहटी (असम) की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक डॉक्टर हैं। प्रशांत किशोर सियासी रणनीतिकार बनने से पहले यूएन के हेल्थ प्रोग्राम में भी काम कर चुके हैं। इसी दौरान उनकी जाह्नवी से मुलाक़ात हुई। मुलाक़ात से दोस्ती और फिर प्यार का सफर हमसफर में तब्दील हुआ। दोनों ने शादी रचा ली। उनका एक एक बेटा भी है।












Click it and Unblock the Notifications