बिहार: कौन हैं हेमंत जिसकी हर मुमकिन मदद करेंगे तेज प्रताप यादव, अनोखे अंदाज़ में दे रहे हैं खास संदेश
तेज प्रताप यादव से मुलाक़ात के बाद हर कोई हेमंत नायक के बारे में जानना चाहता है। आइए जानते हैं हेमंत नायक कौन हैं किस तरह से वह पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। दरअसल हेमंत नायक ओडिशा के रहने वाले हैं।
पटना, 26 सितंबर 2022। बिहार में इन दिनों पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव अपने कामों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। आए दिन वह अपने काम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी कड़ी में बिहार के वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री से हेमंत नायक ने मुलाक़ात की। हेमंत नायक के पर्यावरण बचाने का अनोखा अंदाज में संदेश देख तेज प्रताप यादव काफी प्रभावित हुए। वहीं तेजप्रताप यादव ने हेमंत नायक के इस मुहिम में हर मुमकिन मदद करने का आश्वासन भी दिया।

तेज प्रताप यादव से मुलाक़ात के बाद हर कोई हेमंत नायक के बारे में जानना चाहता है। आइए जानते हैं हेमंत नायक कौन हैं किस तरह से वह पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। दरअसल हेमंत नायक ओडिशा के रहने वाले हैं। उन्होंने राज्य के वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेज प्रताप से रविवार को मुलाकात की थी। गौरतलब है कि हेमंत नायक ने तेज प्रताप यादव से मुलाकात के लिए पर्यावरण से प्रेरित पोशाक को अपनाया था। हेमंत नायक ने 'पेड़ बचाओ, जिंदगी बचाओ' लिखा एक बैनर अपने हाथों में पकड़ कर तेज प्रताप यादव के पास अपनी बात रखी।
आपको बता दें कि हेमंत नायक दो साल से लोगों को इसी तरह पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। अपने शरीर पर पंटिंग कर विभिन्न जगहों पर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे हैं। हेमंत इसी वेष-भूषा में लोगों के बीच जाकर पर्यावरण के बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
पटना आर्ट कॉलेज में थर्ड ईयर के पेंटिंग डिपार्टमेन्ट के छात्र हेमंत नायक ने तेज प्रताप से अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मदद मांगी। इस पर तेज प्रताप ने हेमंत को हर मुमकिन मदद देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जितना हो सकेगा वह हेमंत नायक की मदद करेंगे। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने कहा कि पर्यावरण के बचाने के लिए लोगों को ऐसा ही समर्पण चाहिए। सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति लगाव हेमंत नायक से सीखना चाहिए।
ये भी पढ़ें: बिहार: 2018 में भटक कर बिहार पहुंचा था युवक, Google Map के जरिए हुई परिवार से मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications