Bihar: कौन हैं चंद्रशेखर? जिन्होंने रामचरितमानस की तुलना 'पोटेशियम साइनाइड' से कर दी

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद आए दिन रामचरितमानस पर सवाल उठाकर विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। आज उन्होंने जो बयान दिया है वह और भी अधिक विवादित है। दरअसल, चंद्रशेखर ने रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से कर दी है। बता दें कि पोटेशियम साइनाइड जहरीला यौगिक होता है जो कि बहुत ही अधिक विषैला होता है। यह लोगों के जीवन के लिए बेहद खतरनाक है।

चंद्रशेखर प्रसाद इससे पहले भी हिंदू देवताओं के खिलाफ विवादित बयान देते आए हैं। कुछ दिन पहले जन्माष्टमि के कार्यक्रम में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया था। उन्होंने कहा था कि जब दुनिया में शैतानवाद बढ़ गया, ईमान खत्म हो गया तब मध्य एशिया के क्षेत्र में ईश्वर ने ईमान लाने के लिए एक शानदार मर्यादा पुरुषोत्तम पैगंबर मोहम्मद साहब को पैदा किया। तो चलिए जानते हैं बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद कौन हैं? कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर?

Bihar Education Minister Chandrashekhar

चंद्रशेखर यादव एक भारतीय राजनेता हैं और बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री भी हैं। वह मधेपुरा से बिहार विधान सभा के सदस्य हैं वह 2010 से बिहार विधान सभा के सदस्य हैं। विशेष रूप से, पहले उन्हें किसानों के अधिकारों के बारे में बात करते देखा जाता था, लेकिन जब से मंत्री बने हैं विवादित बयान देते नजर आते हैं। उन्होंने कोसी और मधेपुरा क्षेत्रों में एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) केंद्र स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इससे पहले चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को बांटने वाला धर्म ग्रंथ बताया था
बता दें कि रामचरितमानस को लेकर चंद्रशेखर ने इसी साल जनवरी महीने में भी विवादित बयान दिया था। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि मनुस्मृति में समाज की 85 फीसदी आबादी वाले बड़े तबके के खिलाफ गालियां दी गईं। रामचरितमानस के उत्तर कांड में लिखा है कि नीच जाति के लोग शिक्षा ग्रहण करने के बाद सांप की तरह जहरीले हो जाते हैं। यह नफरत को बोने वाले ग्रंथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+