Transfer: कौन हैं IAS तुषार सिंगला, जो बने Begusarai के नए DM, संघर्षपूर्ण रहा है जीवन, दिलचस्प है प्रेम कहानी
Begusarai New DM IAS Tushar Singla: शनिवार की रात बिहार सरकार ने बड़े पैमान पर IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के 43 अधिकारियों का तबादला कर दिया। भोजपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय समेत कई ज़िलों के डीएम बदले गए हैं। इन्हीं बीच सुर्खियों में बेगूसराय के नये डीएम तुषार सिंगल का नाम चर्चाओं मे है।
आईएएस तुषार सिंगला की शुरुआती ज़िंदगी बहुत ही संघर्षपूर्ण रही है। वहीं उनकी प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। पंजाब के बरनाला के रहने वाले तुषार के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया। वह शुरू से ही पढ़ने में काफी ज़हीन थे, अच्छे अंक मिला करते थे।

IIT दिल्ली से Be (इलेक्ट्रिकल एंड पॉवर इंजीनियरिंग) की डिग्री हासिल की, JNU से मास्टर (पब्लिक मैनेजमेंट) की डिग्री हासिल की। साल 2013 में तुषार सिंगला ने UPSC एग्ज़ाम की तैयारी शुरू। पहली कोशिश में कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत करते रहे।
यूपीएससी परीक्षा 2014 में तुषार सिंगला ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 86 पाते हुए कामयाबी हासिल की। जिस तरह से उनके जीवन की कहानी प्रेरणादायक है। वैसे ही प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। तुषार सिंगला ने IPS अधिकारी नवजोत सिमी से शादी रचाई है।
वैलेंटाइन डे के दिन साल 2020 में उन्होंने अपने दफ्तर में IPS नवजोत सिमी शादी की थी, दोनों की प्रेम कहानी काफी सुर्खियों में रही। ग़ौरतलब है कि नवजोत सिमी बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी है, उन्होंने 2018 में यूपीएससी एग्ज़ाम परीक्षा क्लियर किया था। फिल्मी अंदाज़ में तुषार और नवजोत की मुलाक़ात हुई थी।
यूपीएससी एग्ज़ाम क्लियर करने के बाद तुषार को पश्चिम बंगला कैडर मिला और नवजोत सिमी को बिहार कैडर मिला। एक मीटिंग के दौरान दोनों की मुलाक़ात हुई। बातों का सिलसिला शुरू, धीरे-धीरे सिलसिला प्यार में तब्दील हुआ।
इसके बाद नवजोत सिमी बिहार से हावड़ा पहुंची और तुषार सिंगला के ऑफिस में रजिस्टर्ड मैरिज के बाद मंदिर में भी शादी रचाई की। पिछले साल 21 अक्टूबर 2023 को नवजोत सिमी ने नवजात की तस्वीरें शोसल हैंडल पर शेयर की थी। मौजूदा वक्त में तुषार सिंगला को बेगूसराय का डीएम बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications