कौन हैं Akshara Gupta, जिनकी Vaibhav Suryavanshi से हो रही तुलना, 14 साल में रचा महिला क्रिकेट में इतिहास

Who Is Akshara Gupta Cricketer: रक्सौल की रहने वाली 14 वर्षीय अक्षरा गुप्ता ने महिला क्रिकेट में ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक किसी ने नहीं किया था। वह बीसीसीआई के चारों आयु वर्ग टूर्नामेंट - अंडर-15 वनडे (उपकप्तान), अंडर-19 टी20, अंडर-19 वनडे और अंडर-23 वनडे में एक ही सीज़न (2024-25) में खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

बिहार जोनल टीम को दिलाया खिताब, बनीं टूर्नामेंट की स्टार
हाल ही में बिहार जोनल अंडर-19 टीम ने जब चैंपियनशिप का खिताब जीता, तो उसके पीछे अक्षरा की बड़ी भूमिका रही। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दो बार "प्लेयर ऑफ द मैच" का पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी बल्लेबाज़ी ने दर्शकों के साथ-साथ चयनकर्ताओं को भी प्रभावित किया।

Who Is Akshara Gupta

वैभव सूर्यवंशी से हो रही तुलना
क्रिकेट प्रेमियों को कुछ समय पहले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का शतक याद होगा, जो उन्होंने आईपीएल में 35 गेंदों में जड़ा था। अब अक्षरा गुप्ता भी उसी उम्र में अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग और क्रिकेटिंग स्किल्स की वजह से सुर्खियों में हैं। क्रिकेट जगत में दोनों की तुलना होने लगी है। कई लोगों का मानना है कि आने वाले सालों में अक्षरा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का बड़ा नाम बन सकती हैं।

BCCI की टॉप 100 परफॉर्मर लिस्ट में शामिल
अक्षरा गुप्ता को बीसीसीआई ने तीन अलग-अलग फॉर्मेट - अंडर-19 वनडे, अंडर-19 टी20 और अंडर-15 वनडे - में टॉप 100 आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस की सूची में शामिल किया है। ये उपलब्धि बिहार की किसी महिला क्रिकेटर के लिए पहली बार हुई है।

साधारण परिवार, असाधारण मेहनत
अक्षरा गुप्ता एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता राजकिशोर शाह रक्सौल में चिकन की दुकान चलाते हैं और मां रीना गुप्ता एक हाउसवाइफ हैं। क्रिकेट के लिए संसाधनों की कमी के बावजूद, चाचा रामकृपा गुप्ता और बड़े भाई के सहयोग से उन्होंने घर पर ही क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू की। रक्सौल में कोई क्रिकेट अकादमी नहीं थी, लेकिन अक्षरा ने घर के आंगन को ही पिच बना लिया।

सोशल मीडिया पर भी छाईं अक्षरा
अक्षरा गुप्ता सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और अपनी बैटिंग की वीडियो, प्रैक्टिस क्लिप और मैच के पल साझा करती रहती हैं। लेफ्ट हैंड बैटर अक्षरा की बल्लेबाज़ी तकनीक शानदार मानी जाती है। इसी साल जनवरी 2025 में वह बेंगलुरु में आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+