Bihar: TV पर न्यूज़ देख रहे तो पता चला की जवान शहीद हुआ है, बाद में ख़बर मिली कि मेरा भाई है- पीयूष कुमार
Martyr Chandan, Bihar News: बिहार के नवादा ज़िले से ताल्लुक रखने वाले चंदन कुमार दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। नारोमपुर गांव (वारिसलीगंज प्रखंड) के रहने वाले चंदन कुमार गुरुवार को राजौरी में हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद हो गए। चंदन के शहीद होने की ख़बर से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
21 दिसंबर को पूंछ (जम्मू कश्मीर) में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए चंदन कुमार का सोमवार को पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया। शहीद जवान चंदन कुमार का पार्थिव शरीर हेलिकॉप्टर के ज़रिए गया एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद सड़क के ज़रिए गांव लाया गया। शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

26 वर्षीय चंदन कुमार की प्रारंभिक पढ़ाई नवादा से ही हुई थी। साल 2017 में उन्होंने आर्मी ज्वॉइन की, बतौर 89 आर्म्ड रेजिमेंट कार्यरत थे। चंदन के परिवार की साल 2022 में शादी हुई थी, उनके परिवार में पत्नी, दो भाई, मां और पिता हैं। दो भाईयों में से एक भाई किराना की दुकान संचालित करता है। दूसरा भाई नीजि स्कूल में बतौर टीचर काम करते हैं।
होली की छुट्टी में वह घर आने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उनके मौत की खबर आ गई। शहीद जवान
चंदन कुमार के बड़े भाई पियूष कुमार ने बताया कि वह टीवी पर ख़बर देख रहे थे, जिसमें जवान के शहीद होने की ख़बर दिखा रहे थे। बाद में कॉल आया कि आपका भाई दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया है।
पीयूष कुमार ने बिहार सरकार पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि मेरे भाई के शहीद होने पर प्रदेश सरकार का कोई नुमाइंदा मिलने तक नहीं आया। यहां तक के किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट तक नहीं किया। वहीं सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में जातीय जनगणना इसलिए ही करवाई गई थी, ताकि भूमिहार या ब्राह्मण के पास नहीं जाएं।












Click it and Unblock the Notifications