बिहार: लड़की नहीं हुई राजी तो जबरदस्ती 'किस' फिर बिगाड़ दी चेहरे की रौनक
लड़के के दांतों से जख्मी हुई लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी जिसके बाद लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके चेहरे की रंगत बिल्कुल बदल गई थी और दांत काटने से चेहरा बिगड़ गया।
पटना। प्रेम में अक्सर रिश्ते टूटते हुए देखे जाते हैं। जहां लड़का-लड़की एक दूसरे को नापसंद करते हुए शादी के प्रस्ताव ठुकरा देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां लड़की ने लड़के के शादी का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया, फिर दोनों अलग-अलग रास्ते चलने लगे। लेकिन रिश्ता टूटने और शादी से इनकार करने पर लड़के ने लड़की को जबरदस्ती गले लगाकर पहले 'किस' किया और फिर ऐसी दर्दनाक सजा दी कि लड़की को जिंदगी भर के लिए अपना चेहरा छुपाना पड़ेगा!

लड़के ने उसके चेहरे पर दांतों से वार कर दिया। लड़के के दांतों से जख्मी हुई लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी जिसके बाद लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके चेहरे की रंगत बिल्कुल बदल गई थी और दांत काटने से चेहरा बिगड़ गया। घटना के बाद लड़की ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं मामला दर्ज करते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान इस मामले में एक तरफा प्रेम की कहानी सामने आई। लड़के ने कहा कि जब वो मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं होने दूंगा, इसीलिए ऐसा किया।
जानकारी के मुताबिक एक तरफा प्रेम या कहें वहसीपन की शिकार हुई युवती तिसिऔता थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जिसकी शादी उसके घर वालों ने जिले के ही एक लड़के के साथ तय की थी। शादी तय होने के बाद सभी शादी की तैयारी में लग गए लेकिन अमीर खुशरू नाम का ये शख्स अभी भी लड़की से बदला लेने के फिराक में था। किसी तरह मौका बनाकर लड़का लड़की के पास पहुंचा और उसने अपनी प्रेम कहानी का इजहार किया। लेकिन लड़की ने उसकी प्रेम कहानी को ठुकरा दिया। जिसे सुनने के बाद लड़का बेकाबू हो गया और जबरदस्ती लड़की को पकड़कर चूमने लगा, देखते ही देखते उसने लड़की के गालों को इतनी बुरी तरह से काटा की लड़की का चेहरा घायल हो गया। लड़की के चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर छापेमारी करते हुई आरोपी अमीर खुशरू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान ये पता चला कि लड़का लड़की के साथ एक तरफा प्रेम करता था। इसी वजह से उसने ऐसा किया है। फिलहाल लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications