Bihar में BJP के सीट बंटवारे का क्या होगा आधार, सियासी गलियारों में लगाई जा रही ये अटकलें

Lok Sabha Election 2024, Bihar News: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों ने जीत की रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। सियासी गलियारों में राजनीतिक पार्टियों के सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा तेज़ है। INDIA बनाम NDA के सहयोगी दलों में किस आधार पर सीटों का बंटवारा होगा, सबकी नज़र इसी पर टिकी हुईं हैं।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी हुई है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता बूथ लेवल पर संगठन को मज़बूत करने की कवायद तेज़ कर चुके हैं। भाजपा नेताओं का दावा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

Bihar BJP Seat Shairing

भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा करते हुए 2025 के विधानसभा चुनाव में भी बिहार में पार्टी का परचम लहराने की बात कही है। वहीं सियासी बयानबाज़ी के बीच यह चर्चा तेज़ हो गई है कि बिहार में भाजपा किस आधार पर सीटों का बंटवारा करेगी।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी जाति आधारित गणना रिपोर्ट के बाद, सियासी समीकरण बदले हैं। मांग उठ रही है कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी, ऐसे में राजनीतिक दलों के लिए सीटों का बंटवारा बड़ी चुनौती साबित हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर कहा है कि क्षेत्रीय पार्टियों का ख़त्म होना तय है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के क्षेत्रीय पार्टी के ख़त्म होने वाले बयान को लेकर यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रदेश की जो पार्टियां NDA गठबंधन में शामिल हैं, उन्हें लोकसभा चुनाव में कम सीटें मिलेंगी। भाजपा ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर अपने पार्टी के उम्मीदवारों को टिकट देगी?

बिहार में भाजपा के सीट बंटवारे को लेकर पार्टी सूत्रों का कहना है कि, प्रदेश में जाति आधारित गणना रिपोर्ट के मुताबिक सीटों का बंटवारा नहीं होगा। भाजपा आलाकमान की तरफ़ साफ़ निर्देश है कि सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षद जाति गणना रिपोर्ट की बजाय, सभी जातियों को साथ लेकर चलने रणनीति बनाये।

भाजपा में सभी जातियों के प्रतिनिधित्व को साथ लेकर चलना है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जन संपर्क करते रहें। कोई भी नेता (सांसद, विधायक और विधानपार्षद) और कार्यकर्ता किसी भी व्यक्ति को लेकर यह प्रचार प्रसार नहीं करेगा की पार्टी से उम्मीदवार होंगे, यह पार्टी और संगठन तय करेगा किसे टिकट मिलेगा, किसे नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+