'क्या हो गया नीतीश बाबू को, बिहार तो संभलता नहीं, कांग्रेस भाव नहीं देती', 100 सीटें वाले बयान पर BJP का हमला

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या हो गया नीतीश बाबू को, बिहार तो संभलता नहीं, बिहार तो परेशान है। आपकी पार्टी में भगदड़ मची हुई है, और चले हैं देश को जोड़ने के लिए।

100 सीटें वाले बयान पर BJP का हमला

Ravi Shankar Prasad on Nitish kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गए हैं। इसको लेकर वह लगातार विपक्ष एकता की कवायद में जुटे हुए हैं, उन्होंने विपक्षों से आह्वान करते हुए कहा कि अगर सभी विपक्ष एक साथ इकट्ठा हो जाएं तो बीजेपी 100 सीटों पर सिमट जाएगी। बीजेपी ने नीतीश कुमार के इसी बयान पर आड़े हाथ लिया है।

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या हो गया नीतीश बाबू को, बिहार तो संभलता नहीं, बिहार तो परेशान है। आपकी पार्टी में भगदड़ मची हुई है, और चले हैं देश को जोड़ने के लिए। कांग्रेस पार्टी कोई लिफ्ट नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि चाहे वो नीतीश कुमार हों या कोई और हों, एक बात नहीं समझते। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन गया है। पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। आज भारत 470 प्लेन खरीद रहे हैं तो अमेरिका-फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि हमारे यहां नौकरियां बढ़ेगी।

Recommended Video

    Bihar: Nitish Kumar से तीसरा ब्रेकअप कर Upendra Kushwaha ने बनाया पाला बदल रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वही देवगौड़ा गुजराल की कहानी। नीतीश बाबू आप तो ऐसे नहीं थे। देवगौड़ा बनना चाहते हैं। इंद्रकुमार गुजराल बनना चाहते हैं। पांच-छह महीना से अधिक नहीं चल पाएगा। नीतीश कुमार हों या कोई और हों देश बहुत आगे बदल चुका है। देश नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। गरीबों के लिए काम हो रहे हैं। भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन पा रहा है। इसलिए कि नरेंद्र मोदी को देश की जनता विश्वास करती है।

    2024 में भी यही होगा। 2014 और 2019 हम देख चुके हैं। इनके सांसदों में भगदड़ मची हुई है। नीतीश बाबू सपने देख रहे हैं तो देखने दीजिए। नरेंद्र मोदी देश के नेता हैं, गरीबों के नेता हैं, दलितों के नेता हैं। देश बढ़ रहा है, देश के लोगों की सोच बदल गई है।

    यह भी पढ़ें- श्री अन्न योजना, कृषि, पर्यटन, इन्फ्रास्टूक्चर में बजट के प्रावधान से उत्तराखंड को भी ​होगा लाभ: रविशंकर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+