बिहारः जब मंच से शायरी पढ़ रहे थे कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी, तभी भरभराकर गिर गया मंच

पश्चिमी चंपारण। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक जनसभा करने में जुटे हुए हैं। हालांकि इस दौरान मंच टूटने की कई खबरें सामने आई हैं। गुरुवार को दरभंगा जिले में एक प्रत्याशी का मंच टूटने का वीडियो सामने आया था और अब पश्चिमी चंपारण जिले में सभा के दौरान मंच भरभराकर ढह गया।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: Congress नेता Imran Pratapgarhi पढ़ रहे थे शायरी, टूट गया मंच | वनइंडिया हिंदी
    west champaran imran pratapgarhi video viral during campaigning

    पश्चिम चंपारण के बागही देवराज में सार्वजनिक रैली के दौरान मंच टूट गया। इस दौरान मंच पर बैठे सभी नेता जमीन पर गिर गए। हालांकि, इस हादसे में किसी भी नेता को गंभीर चोट नहीं लगी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी की रैली थी।

    रैली में पार्टी के नेता और स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी और अखिलेश सिंह के साथ कई कार्यकर्ता मंच पर मौजूद थे। इमरान प्रतापगढ़ी मंच से शायरी पढ़ रहे थे। इसी दौरान मंच अचानक भरभरा कर ढह गया। दरअसल, कल दरभंगा जिले में एक प्रत्याशी का मंच टूटने का वीडियो सामने आया था। मामला जाले विधानसभा सीट का था, जहां भाषण देते वक्त एक प्रत्याशी का मंच ही टूट गया।

    वीडियो में मंच टूटने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी मशकूर अहमद उस्मानी भाषण देते हुए नजर आ रहे हैं। छोटे से मंच पर उस्मानी के साथ कुर्सी पर बैठे और भी लोग नजर आ रहे हैं। जैसे ही उस्मानी ने खड़े होकर अपना भाषण शुरू किया और उन्होंने कहा कि जनता को सरकार चुनने का मौका मिलता है और लोकतंत्र में लोग जानते हैं कि किसको कब उठाना है और कब गिरा देना है। उस्मानी ने जैसे ही कहा कि गिरा देना है वैसे ही मंच जमींदोज हो गया और समर्थकों के साथ मशकूर अहमद उस्मानी गिर गए। इसके बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

    हालांकि राहत की यह बात रही कि किसी को कोई चोट नहीं लगी है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो जाले विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान बताया जा रहा है। दरभंगा में कांग्रेस पार्टी से टिकट लेकर आने के बाद से ही मशकूर अहमद उस्मानी काफी चर्चित उम्मीदवार बन गये है। यहां उनका मुकाबला जाले विधानसभा इलाके में वर्तमान भाजपा विधायक जीवेश कुमार के साथ है। वहीं इस वीडियो को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने फेसबुक पर शेयर किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+