बिहारः विरोधियों को फंसाने के लिए पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट
पश्चिमी चंपारण। बिहार के पश्चिमी चंपारण दिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के बलुआ सरेह स्थित गन्ने के खेत से बीते 1 जून को 6 वर्षीय बच्ची की लाश मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता जहांगीर आलम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं परिजन इस सनसनीखेज खुलासे से हैरत में हैं। अपने विरोधियों को फंसाने के लिए जहांगीर आलम ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। छानबीन में जुटी पुलिस जब नतीजे तक पहुंची तो वह भी हैरान रह गई। बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि मामले का खुलासा करते हुए बच्ची के हत्यारोपी पिता जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बलुआ सरेह स्थित छवि लाल यादव के गन्ना लगे खेत से 1 जून को 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया था। शव की पहचान योगापट्टी के रमपुरवा के रहने वाले जहांगीर आलम की पुत्री के रूप में की गई थी। इसके बाद जहांगीर आलम ने अपने पाटीदारों पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए 2 जून 2021 को योगापट्टी थाना में मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि घटना के एक दिन पहले शाम में जहांगीर आलम को अपनी पुत्री के साथ खेत की ओर जाते देखा गया था। इस पर हुए संदेह के आधार पर बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा कांड के उद्भेदन के लिए बेतिया सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम के द्वारा तकनीकी और मैनुअल तरीकों से जांच के बाद संदेह के आधार पर जहांगीर आलम को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई। इसके बाद जो कहानी सामने आई उससे पुलिस पदाधिकारी भी हैरान रह गए।












Click it and Unblock the Notifications