Weather News Bihar: 2 दिनों तक तापमान में दर्ज की जा सकती है गिरावट, ठंड बढ़ने के आसार

पछुआ हवा चलने से बिहार के तामपमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 3 डिग्रि सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

weather update

Recommended Video

    Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी का सितम, बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन | वनइंडिया हिंदी |*News

    Weather News Bihar: प्रदेश में पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ने लगी है। बिहार के कई जिलों में अचानक तपमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अभी ठंड और बढ़ने के आसार नज़र आ रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में ठंड शबाब पर है। मौसम विभाग के मुताबि प्रदेश में 14 से 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की संभावना है। राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में लगभग तीन डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    कई शहरों अचनाक ठंड ने पकड़ी रफ्तार

    बिहार के कई शहरों अचनाक ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में ठंड का प्रकोप ज़्यादा दिख रहा है। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों के मुतबिक प्रदेश के सभी ज़िलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कुछ ज़िलों में बहुत ही कम गिरावट हुई है। मौसम जानकारों की मानें तो पछुआ हवा बहने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अन्य दिनों को मुकाबले सुबह-शाम में काफी घन कोहरा होने की वजह से लोगो घरों से निकलने में परहेज़ कर रहे हैं।

    दिहाड़ी मज़दूरों के काम प्रभावित

    मौसम के बदलते मिज़ाज़ पर ग्रामीणों का कहना है कि सुबह देर तक घना कोहरा होता है। शाम भी जल्द ही हो जाती है। इस वजह से काम प्रभावित हो रहा है। दिहाड़ी पर काम करने वाले मज़दूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। वहीं रिक्शा चालक ठंड की वजह से रिक्शा नहीं चला पा रहे हैं। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए गांव के लोग लकड़ी जला कर खुद की हिफ़ाज़त में लगे हुए हैं। ठंड से ज़िंदगी बचेगी तो फिर वह अपने रोजमर्रा की ज़रूरते को पूरा करने के लिए काम करेंगे। फिल्हाल ठंड की वजह से काम काफी प्रभावित हो रहा है।

    ये भी पढ़ें: Rajgir Mahotsav में 'पगला बाबा’ ने मचाई धूम, हर्बल टी गार्डन बना आकर्षण का केंद्र

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+